सपा कार्यालय पर मनाई गई महान संत बाल्मीकि एवं नामदेव की जयंती
बस्ती, 26 अक्टूबर। महर्षि बाल्मीकि एवं संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज की जयंती समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर प्रेरणादायक माहौल मे मनाई गई। बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव की अध्यक्षता मे आयोजित कार्यक्रम मे वक्ताओं ने दोनो महान संतों और उनके योगदान को याद किया। महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि इन महान संतों ने दलितों, शोषितों को जागृत किया और उन्हे समाज मे बराबरी का दर्जा दिलाने के लिये प्रयासरत रहे।
आज पूरा देश इन दोनो महान संतों को याद कर रहा है। कप्तानगंज विधायक अतुल चौधरी ने कहा कि संत नामदेव विठ्ठल भगवान के भक्त थे और दलितों, शोषितों को बराबरी का दर्जा दिलाने हेतु प्रयत्नशील रहे। नामदेवजी का महाराष्ट्र में वही स्थान है, जो कबीर अथवा सूरदास का उत्तरी भारत में है। उनका सारा जीवन मधुर भक्ति-भाव से ओतप्रोत था। विट्ठल-भक्ति भक्त नामदेवजी को विरासत में मिली। महिला जिलाध्यक्ष गीता भारती ने कहा कि संत नामदेव का जन्म 26 अक्टूबर 1270 को महाराष्ट्र के हिंगोली (तत्कालीन सातारा) जिले के नरसी बामनी गांव में हुआ था। उनकी माता का नाम गोणाई देवी और पिता का नाम दामाशेटी रेलेकर था।
मो. सलीम, रामकरन चौरसिया, हरीश गौतम ने कहा इन संतों ने समाज सुधार के प्रति अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका परिवार दर्जी समुदाय से था और भगवान विठ्ठल का परम भक्त था। आरडी निषाद, मो. स्वालेह ने कहा कि संत नामदेव ने 3 जुलाई 1350 को पंढरपुर, महाराष्ट्र में अंतिम सांस ली। पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से आरडी गोस्वामी, मधुबन यादव, नित्यराम चौधरी, बदरूल हसन, जितेन्द्र यादव, हनुमान चौधरी, राजू गौड़, लक्ष्मन चौरसिया, विजयलक्ष्मी, इन्द्रावती शुक्ला, प्रिया श्रीवास्तव, मंशाराम कनौजिया, दीनानाथ चौरसिया, मानसिंह यादव, रामबहाल चौधरी, प्रशान्त यादव, राजेन्द्र चौधरी, सुबाष यादव, अशोक यादव, राजेन्द्र यादव, कैश मोहम्मद, अखिलेश, दीपक आर्य, मदनमोहन यादव, संजू देवी, चन्द्रभान यादव, धर्मेन्द्र पासवान, डा. देवेन्द्र श्रीवास्तव, प्रेम प्रकाश गौतम आदि उपस्थित रहे।
सपा कार्यालय पर मनाई गई महान संत बाल्मीकि एवं नामदेव की जयंती
October 26, 2026
0
Tags

.jpeg)




Post a Comment
0 Comments