Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सिद्धपीठ से दर्शन कर आ रही इको वैन पेड़ से टकराई, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत


 

सिद्धपीठ से दर्शन कर आ रही इको 
वैन पेड़ से टकराई, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

यूपी डेस्कः
कासगंज से सिद्धपीठ का दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं की ईको वैन शुक्रवार को अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में एक साल की बच्ची, उसके पिता और दादा सहित पांच लोगों की जान चली गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजे हैं। घायलों का अलीगढ़ हायर सेन्टर मे इलाज चल रहा है।




मरने वालों में 3 पुरुष, 1 महिला और 1 मासूम बच्ची शामिल हैं। इनकी पहचान कासगंज जनपद के सिढ़पुरा क्षेत्र स्थित गांव देहली बुजुर्ग निवासी पहचान के अनुसार, लोकेन्द्र (28), उनकी 1 साल की बेटी प्रगति, रामदीन (50), बबीता (35) और चालक शिवशंकर उर्फ शिवशेखर मिश्रा (55) के रूप मे हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुक्रवार दोपहर लगभग दो बजे तेज रफ्तार ईको वैन अचानक असंतुलित होकर दिल्ली-बदायूं मार्ग पर नरौरा थाना क्षेत्र के गांव रतनपुर के पास सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकरा गई। 

जोरदार धमाके जैसी आवाज के साथ वैन का अगला हिस्सा पेड़ से पिचक गया और उसमें सवार दब गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के राहगीर व ग्रामीण तुरंत मौके पर दौड़े और नरौरा थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद घायलों और शवों को बाहर निकाला। कार मे एक ही परिवार के 8 लोग सवार थे जिनमे 5 की मौत हुई है।



Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

Bottom Ad