मोटर ट्रेनिंग स्कूलों पर 6 हजार रू. मे प्रशिक्षण प्रमाण पत्र बेंचने का आरोप
बस्ती, 16 अक्टूबर। शुक्रवार को ऑटो रिक्शा जन कल्याण समिति अध्यक्ष मो. हारून के नेतृत्व में आटो चालकों और समिति के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। मांग किया कि जिले में संचालित कुछ मोटर ट्रेनिंग स्कूलों द्वारा नियमों के विपरीत प्रशिक्षण देने और कथित तौर पर फर्जी तरीके से प्रशिक्षण प्रमाण पत्र जारी किया जा रहा है।
उक्त मामले की जांच कराकर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई किया जाय। समिति के अध्यक्ष ने कहा कि आशा मोटर ट्रेनिंग स्कूल, प्रशांत मोटर ट्रेनिंग स्कूल और अवध मोटर ट्रेनिंग स्कूल सहित कुछ संस्थान मानकों के विपरीत संचालित किए जा रहे हैं। इन संस्थानों में कथित तौर पर 6,000 रुपये लेकर अप्रशिक्षित चालकों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे हैं।
कुछ केंद्रों पर पर्याप्त प्रशिक्षक नहीं हैं और प्रशिक्षण की प्रक्रिया भी निर्धारित मानकों के अनुसार नहीं अपनाई जा रही है। पत्र में यह भी दावा किया गया है कि इससे सड़क दुघग्टनायें बढ़ी हैं। यह भी कहा कहा कि अयोध्या स्थित परिवहन आयुक्त कार्यालय के एक आदेश में कहा गया है कि निर्धारित प्रक्रिया के तहत 5 ए पत्र निःशुल्क जारी किया जाता है बावजूद इसके एक हजार रूपये की अवैध वसूली की जा रही है।
मोटर ट्रेनिंग स्कूलों पर 6 हजार रू. मे प्रशिक्षण प्रमाण पत्र बेंचने का आरोप
October 16, 2026
0
Tags






Post a Comment
0 Comments