शुद्धता, ताजगी और घरेलू स्वाद का अहसास करायेगी काव्या रसोई- आंशी
बस्ती, 16 अक्टूबर। मालवीय रोड स्थित बादशाह मल्टीप्लेक्स के प्रथम तल पर भव्य काव्या रसोई का उद्घाटन 10 साल की काव्या जायसवाल ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर जायसवाल परिवार के लोग मौजूद रहे। काव्या रसोई की प्रोप्राइटर आंशी जायसवाल ने बताया कि काव्या रसोई अपने सम्मानित ग्राहकों को शुद्धता, ताजगी और घरेलू व्यंजनों के स्वाद का अहसास करायेगा।
यहां जलपान के साथ साथ डायनिंग की भी व्यवस्था है। सबकुछ उचित व सस्ते दर पर ग्राहकों के लिये उपलब्ध रहेगा। आंशी जायसवाल ने कहा काव्या रसोई कोई नया नही है। अभी तक इसका संचालन घर से किया जा रहा था। अब इसे एक भव्य व व्यवस्थित रसोई के रूप मे मॉडीफाई किया गया है। आंशी ने कहा काव्या रसोई के व्यंजनों मे जो स्वाद आता है उसका पूरा श्रेय मां को जाता है। बाकी लोग व्यवस्था व सामान उपलब्ध कराते हैं लेकिन व्यंजनों को मां ही स्वादिष्ट बनाती है। उन्होने लोगों से काव्या रसोई की सेवायें लेने का अनुरोध किया है। उद्घाटन अवसर पर प्रमुख रूप से नारायण जायसवाल, शिखा, ज्योति जायसवाल, काव्या, दिव्या, पूनम देवी, आशीष, प्रवीण आदि की मौजूदगी रही।






Post a Comment
0 Comments