मूर्ति विसर्जन के दौरान नदी मे डूबने से युवक की मौत
बस्ती, 21 अक्टूबर। मंगलवार देर रात दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान लालगंज थाना क्षेत्र मे मनोरमा नदी के बरूआ अजगरा घाट पर स्नान करते समय एक युवक की डूबने से मौत हो गई। आनन फानन मे गोताखोरों ने उसे बाहर निकाला और लोग सीएचसी कलवारी ले गये।
लेकिन चिकित्सकों ने जांचरोपरान्त उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान सुद्धू चौधरी उम्र 30 वर्ष के रूप मे हुई है। तिनपेड़िया सरवनपुर गांव के अखिलेश चौधरी दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन हेतु बरूआ घाट पहुचे थे। विसर्जन के बाद सृद्धू चौधरी, अखिलेश और संजय चौधरी नहाने लगे। इसी दौरान बैरिकेडिंग लाइट न होने के कारण सुद्धू गरिे पानी मे चला गया और डूब गया। युवक अपने मांता पिता का इकलौता बेटा था, उसकी मौत परिवार पर बज्रपात से कम नही है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। बेटे के मौत की खबर मिलते ही मां बेहोश होने लगी और सुसाइड की कोशिश की लेकिन उसे लोगों ने ढाढ़स बंधाया और जांन बचाई।






Post a Comment
0 Comments