Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

IAS दिव्या मित्तल ने बनाई ’जन नीति भारत’ पार्टी


 

IAS दिव्या मित्तल ने बनाई ’जन नीति भारत’ पार्टी
लखनऊ, 16 अक्टूबर।
पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल की महत्वाकांक्षायें बढ़ती जा रही हैं। उन्होने हाल ही में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली है। कयास लगाये जा रहे थे कि दिव्या किसी राजनीतिक दल का दामन थाम कर राजनीति मे अपना एक मुकाम और पहचान बनायेंगी। लेकिन उनका सपना किसी विधानसभा सीट से जीत कर विधायक बनना नही हैं। बल्कि वह पूरे उत्तर प्रदेश पर राज करना चाहती हैं और अपने तरीकों से सिस्टम सुधारते हुये बहुत कुछ अधिकार सीधे जनता के हाथों मे सौंपना चाहती हैं। मिर्जापुर को उन्होने अपना केन्द्र बनाया है। वहां पहुचने पर जनता उनका भव्य स्वागत कर रही है, उनकी नीतियों और सिद्धान्तों से जुड़ रही है। इससे दिव्या मित्तल का इच्छाशक्ति बढ़ गई है। 

उन्होने अपने राजनीति दल का ऐलान कर दिया है और लगातार लोगों को इससे जुड़ने की अपील कर रही हैं। पार्टी का नाम ’जन नीति भारत’ है। उन्होंने बताया कि यह पार्टी 2027 का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ेगी। एक्स पर एक वीडियो संदेश में, मित्तल ने कहा कि उनकी पार्टी नीति-निर्माण में आम लोगों को केंद्र में रखेगी। साथ ही, यह सुनिश्चित करेगी कि सरकार अपने पांच साल के कार्यकाल के दौरान केवल चुनाव के दिन ही नहीं, बल्कि हमेशा जनता के प्रति जवाबदेह बनी रहे। 

पार्टी का नाम और राज्य में होने वाले चुनाव लड़ने के फैसले की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा, “अभी राजनीति आप पर शासन करती है, लेकिन ’जन नीति’ में आप खुद शासन करेंगे।“ आईआईटी दिल्ली और आईआईएम बेंगलुरु की पूर्व छात्रा और वॉल स्ट्रीट में ट्रेडर रह चुकीं दिव्या मित्तल ने 13 साल के करियर के बाद 30 अगस्त को भारतीय प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने 29 सितंबर को राजनीति में आने की घोषणा की थी। तब से लगातार सक्रिय हैं।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

Bottom Ad