बच्चों के अति प्रिय थे पण्डित नेहरू- मो. इकबाल
बस्ती, 14 नवम्बर। बनकटी विकास क्षेत्र के पी एम श्री संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय देवमी में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस पर बाल मेले का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान देवमी राजेंद्र प्रसाद चौधरी, राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मोहम्मद इकबाल, प्रबन्ध समिति अध्यक्ष रंजना देवी ने माँ सरस्वती व पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर मीना मंच के पावर एंजल निधि की अगुवाई मे केक काटा गया। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। निबंध एवे खेलकूद प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मोहम्मद इकबाल ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुये बताया कि पंडित नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद में हुआ। इनके पिता मोतीलाल नेहरू एक धनाढ्य परिवार से बैरिस्टर थे जो कश्मीरी पंडित थे।
स्वतंत्रता के दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के दो बार अध्यक्ष चुने गए पंडित नेहरू को शुरू से ही बच्चों से बहुत प्यार और लगाव था। बच्चे उन्हे चाचा नेहरू कह कर पुकाराते थे। वह कुशल राजनीतिज्ञ होने के साथ-साथ प्रखर वक्ता और एक महान लेखक भी थे। उन्हें आधुनिक भारत के वास्तुकार के रूप में जाना जाता है। पंडित जवाहरलाल नेहरू को गुलाब बहुत पसंद था। इस अवसर पर वि़द्यालय के शिक्षक व क्षेत्रीय गणमान्य उपस्थित रहे।







Post a Comment
0 Comments