छठ के लिये सजकर तैयार है लखनऊ का लक्ष्मण मेला मैदान
लखनऊ, 14 नवम्बर। बिहार की सबसे प्रसिद्ध पूजा छठ पूजा अब उत्तर प्रदेश में भी काफी लोकप्रिय हो गई है। राजधानी लखनऊ में यूं तो कई जगह छठ घाट बनकर तैयार है परंतु सबसे वीआईपी घाट लक्ष्मण मेला मैदान ही है जहां मुख्यमंत्री भी सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचते हैं। सरकार की मंशा के अनुसार शासन प्रशासन ने भी इस बार उक्त घाट पर विशेष ध्यान दिया है। मिथिला सेवा समिति द्वारा संचालित मिथिला मंच लखनऊ द्वारा वर्ष 2018 से यह पर्व इकाना स्टेडियम के पीछे शहीद पथ गोमती नदी पुल के दोनों तरफ मनाया जा रहा है जो कि अब वर्तमान में लखनऊ का सबसे बड़ा छठ घाट हो गया है जिसकी लंबाई लगभग 1 किलोमीटर है। यहां हजारों की तादाद में श्रद्धालु पहुंचते हैं।
यह शहर का वीरान भाग छठ पूजा में एक छोटा-मोटा शहर जैसा दिखने लगता है। प्रशासन के सहयोग से इस बार इस घाट को और अच्छी तरीके से सजाया गया है। हर वर्ष यहां पूजा करने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो रहा है। मिथिला सेवा समिति के अध्यक्ष जितेंद्र झा ने बताया कि वर्ष 2018 में मात्र दो परिवार यहां छठ करने को राजी हुए थे और उन दो परिवारों के लिए संस्था ने घाट की सफाई, रोशनी की व्यवस्था आदि कर छठ पूजा की शुरुआत किया था जो मात्र आठवीं वर्ष में लखनऊ का सबसे बड़ा छठ घाट हो गया है।







Post a Comment
0 Comments