Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

नोयडा में बीबीए के छात्र का अरहरण कर हत्या, 6 लाख मांगी थी फिरौती

नोयडा में बीबीए के छात्र का अरहरण कर हत्या, 6 लाख मांगी थी फिरौती

यूपी डेस्कः नोएडा की बेनेट यूनिवर्सिटी में बीबीए के छात्र की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। इसके बाद उसका शव अमरोहा के गजरौला इलाके में तेवा फैक्ट्री के सामने जंगल में गड्ढा खोदकर दबा दिया गया। आरोपियों ने छात्र के परिजनों से 6 करोड़ की फिरौती मांगी। इसके बाद परिजनों को बेटे के अपहरण के बारे में पता चला। छात्र के घरवालों ने नोएडा के दादरी थाने में बेटे के अपहरण और फिरौती मांगने का मामला दर्ज कराया।



फिर पुलिस ने एक-एक कर कई आरोपियों को हिरासत में लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर छात्र के शव को गड्डे से बरामद किया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। गजरौला कोतवाली इलाके के मोहल्ला टीचर्स कॉलोनी में रहने वाले प्रदीप मित्तल शहर में बड़े इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी हैं। परिवार में उनकी पत्नी के अलावा एक बेटी इशिका मित्तल और एक बेटा यश था। दोनों बच्चे नोएडा की बेनेट यूनिवर्सिटी में पढ़ते हैं। बेटी बीबीए फोर्थ सेमेस्टर की छात्रा है, जबकि बेटा बीबीए फर्स्ट सेमेस्टर में था। दो दिन पहले यानी 26 फरवरी की शाम यश यूनिवर्सिटी के हॉस्टल से लापता हो गया।



इसके बाद पिता प्रदीप मित्तल के पास बेटे के फोन से एक मैसेज आया कि आपका बेटा हमारे पास है। बेटे की कीमत 6 करोड़ रुपए है। मैसेज देखकर परिवार के लोग घबरा गए और नोएडा पहुंचे। जहां यूनिवर्सिटी पहुंचकर वार्डन से बेटे के बारे में पूछताछ की, तो पता चला कि उनका बेटा हॉस्टल से 26 फरवरी की शाम को जाने के बाद वापस नहीं आया है। नोएडा पुलिस ने बुधवार को गजरौला के मोहल्ला तिगरिया भूड़ सेप एक युवक को हिरासत में लिया। उससे सख्ती से पूछताछ की, तो वह टूट गया। इसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर छात्र के शव को तेवा फैक्ट्री के सामने खेत से गड्ढा खोदकर बरामद किया। अमरोहा के अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि नोएडा पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad