Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे अखिलेश यादव- Akhilesh Yadav will join Bharat Jodo Nyay Yatra


लखनऊ, 22 फरवरी। कांग्रेस-सपा गठबंधन की घोषणा होने के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के के संयोजक पूर्व राज्यसभा सांसद पी. एल . पुनिया कांग्रेस नेताओं के साथ समाजवादी पार्टी के कार्यालय पहुंचे और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे की तरफ से सपा अध्यक्ष को भेजे गए आमंत्रण पत्र को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी को सौंपा। अंशू अवस्थी ने बताया समाजवादी पार्टी के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने सपा अध्यक्ष के भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने की पुष्टि करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आगरा में राहुल गांधी के साथ यात्रा में शामिल होंगे। न्याय यात्रा आगरा के शाहदरा चौराहे से नुनिहाली रोड होते हुए आगरा फोर्ट होते हुए फतेहाबाद रोड के आगे प्रताप पुर चौराहा से ग्वालियर रोड की तरफ से फतेहपुर सीकरी जायेगी।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad