Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

नरेन्द्र मोदी ने तीसरी बार ली प्रधानमंत्री की शपथ, जानिये कैबिनेट में किसे मिली जगह

नरेन्द्र मोदी ने तीसरी बार ली प्रधानमंत्री की शपथ



नेशनल डेस्कः
नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार लगातार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर इतिहास रच दिया है। भारत के वह दूसरे प्रधानमंत्री है जिन्होने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। इससे पहले यह रिकार्ड पण्डित जवाहरलाल नेहरू के नाम दर्ज था। इसके साथ उन्होंने भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। 

मोदी के साथ-साथ 71 सांसदों ने भी मंत्री पद की शपथ ली. इन 71 मंत्रियों में से 30 से कैबिनेट मंत्री, 5 स्वतंत्र प्रभार वाले और 36 ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली है। इनमें 27 ओबीसी से हैं जबकि 10 एससी वर्ग से आते हैं। इसके साथ-साथ मोदी कैबिनेट में 18 सीनियर नेताओं को भी जगह दी गई है। दो पूर्व सीएम को भी मोदी सरकार में शामिल किया गया है। इसके साथ-साथ एनडीए सहयोगी दलों के कई सीनियर नेताओं को भी मंत्री बनाया गया है। इस बार के चुनाव में बीजेपी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है, हालांकि, उसकी अगुवाई वाला एनडीए गठबंधन बहुमत का आंकड़ा पार करने में सफल रहा है।


कैबिनेट मंत्री

  • राजनाथ सिंह 
  • अमित शाह 
  • नितिन गडकरी 
  • जेपी नड्डा 
  • शिवराज सिंह 
  • निर्मला सीतारमण
  • एस जयशंकर 
  • मनोहरलाल 
  • एचडी कुमारस्वामी
  • पीयूष गोयल 
  • धर्मेंद्र प्रधान
  • जीतनराम माझी 
  • राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह
  • सर्वानंद सोनोवाल 
  • वीरेंद्र कुमार 
  • राममोहन नायडू 
  • प्रह्लाद जोशी 
  • जुएल ओरांव 
  • गिरिराज सिंह
  • अश्विनी वैष्णव 
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • भूपेंद्र यादव 
  • गजेंद्र सिंह शेखावत 
  • अन्नपूर्णा देवी
  • किरन रिरिजू 
  • हरदीप सिंह पुरी 
  • मनसुख मांडविया 
  • जी किशन रेड्डी 
  • चिराग पासवान 
  • सीआर पाटिल 

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

  • राव इंद्रजीत 
  • डॉ. जितेंद्र सिंह
  • अर्जुन राम मेघवाल
  • प्रतापराव गणपत राव 
  • जयंत चौधरी 
  • जितिन प्रसाद
  • श्रीपद नाइक 

राज्य मंत्री

  • पंकज चौधरी
  • कृष्णपाल गुर्जर 
  • रामदास अठावले 
  • रामनाथ ठाकुर 
  • नित्यानंद राय 
  • अनुप्रिया पटेल 
  • वी सोमन्ना
  • डॉ. पी चंद्रशेखर 
  • एसपी बघेल ने 
  • शोभा करंदलाजे 
  • कीर्तिवर्धन सिंह 
  • शांतनू ठाकुर
  • सुरेश गोपी 
  • डॉ. एल मुरुगन 
  • अजय टम्टा 
  • बंडी संजय कुमार 
  • भागीरथ चौधरी 
  • सतीशचंद्र दुबे 
  • कमलेश पासवान 
  • संजय सेठ 
  • रवनीत सिंह बिट्टू 
  • दुर्गादास उइके
  • रक्षा निखिल खड़से 
  • सुकांत मजूमदार
  • सावित्री ठाकुर 
  • तोखन साहू 
  • डॉ. राजभूषण चौधरी
  • भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा
  • हर्ष मल्होत्रा ने 
  • नीमूबेन बामनिया 
  • मुरलीधर मोहोल 
  • जॉर्ज कुरियन 
  • पवित्र मार्गेरिटा 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad