Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कानपुर. चाउमीन खिलाने ले गया और किशोरी की इज्ज़़त लूट ली पड़ोसी ने

 चाउमीन खिलाने ले गया और किशोरी की इज्ज़़त लूट ली पड़ोसी ने



यूपी डेस्कः
कानपुर के गोविंदनगर थाना क्षेत्र में एक लोडर चालक ने पड़ोस में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म किया। चाऊमीन खिलाने के बहाने साथ ले जाकर पड़ोसी लोडर चालक ने वारदात को अंजाम दिया। गोविंदनगर क्षेत्र निवासी दंपती फैक्टरी में मजदूरी करते हैं। 17 वर्षीय बेटी व छोटा बेटा घर में रहते हैं। किशोरी की मां ने बताया कि शनिवार शाम जब वह घर पहुंची तो बेटी नहीं थी। 


बेटे से पता चला कि सुबह 10 बजे लोडर चालक रोहित यादव घर आया और बहन को चाऊमीन खिलाने के बहाने साथ ले गया। रात करीब दस बजे रोहित ने फोन कर सब्जी मंडी बुलाया। वहां किशोरी बेहोशी की हालत में लोडर में पड़ी थी। होश में आने के बाद किशोरी ने बताया कि रोहित उसे लोडर में बैठाकर लखनऊ की तरफ ले गया था। रास्ते में नशीला जूस पिलाकर उसके साथ हैवानियत की। गोविंदनगर इंस्पेक्टर प्रशांत मिश्र ने बताया कि आरोपी लोडर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL
SIDDHANT HERBAL BATH SOAP

Bottom Ad