Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कौशांबी. छात्रा संग दुष्कर्म मामले में सरस्वती विद्या मन्दिर का प्रधानाचार्य गिरफ्तार

छात्रा संग दुष्कर्म मामले में सरस्वती विद्या मन्दिर का प्रधानाचार्य गिरफ्तार




यूपी डेस्कः कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी सरस्वती विद्या मन्दिर के प्रधानाचार्य डी.के. मिश्रा को रविवार को पुलिस और एसओजी टीम ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने दर्ज मामले के आधार पर बताया कि कोखराज थाना क्षेत्र स्थित एक स्कूल के प्रधानाचार्य ने अपने ही विद्यालय की 15 वर्षीय छात्रा के साथ इस साल अप्रैल माह में दुष्कर्म किया था।


चार जून को इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसके बाद पीड़ित किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने 06 जून को आरोपी डी.के. मिश्रा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार), 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 504 (अपमान करना) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) तथा सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया था।


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच टीम गठित की गई थीं। उन्होंने कहा कि घटना का वीडियो वायरल होने के बाद छात्रा ने शनिवार को ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी की कोशिश की थी जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। श्रीवास्तव ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि राजू सिंह लोध नामक व्यक्ति ने वह वीडियो वायरल किया था जिसे शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि आज पुलिस को सूचना मिली थी कि दुष्कर्म की घटना का मुख्य आरोपी प्रधानाचार्य कोखराज थाना क्षेत्र के टेढ़ी मोड़ के पास मौजूद है और कहीं जाने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया। श्रीवास्तव ने कहा कि मामले में आगे की कार्यवाही जारी है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL
SIDDHANT HERBAL BATH SOAP

Bottom Ad