Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

रूधौली मे पेड़ से लटकती मिली युवक की लाश



रूधौली मे पेड़ से लटकती मिली युवक की लाश
रूधौली, बस्ती (अनूप बरनवाल)
जिले के रुधौली कस्बे में गुरूवार दिन मे करीब 3.00 बजे एक युवक का शव आम के पेड़ से लटका हुआ मिला। यह घटना शिव गुलाम सिंह नगर वार्ड नंबर 9 स्थित संजय सिंह के बाग में हुई। मृतक की पहचान राजकुमार चौधरी (29) पुत्र स्वर्गीय उमालाल चौधरी के रूप में हुई है, जो वार्ड नंबर 4, मध्य नगर, थाना रुधौली, जनपद बस्ती का निवासी था।


घटना की सूचना मिलते ही रुधौली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस बल के साथ फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना किया और घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच की। प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस को कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा, तदनुसार अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। नगर पंचायत अध्यक्ष धीरसेन निषाद व सभासद प्रतीक सिंह ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर जानकारी ली।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad