Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती. वित्तीय अधिकार छीने जाने पर ग्राम प्रधानों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन

वित्तीय अधिकार छीने जाने पर ग्राम प्रधानों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन



बस्ती, 10 जून। अखिल भारतीय प्रधान संगठन सल्टौआ गोपालपुर के ब्लाक अध्यक्ष आशुतोष शुक्ल ‘मगन’ के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों और संगठन पदाधिकारियों के प्रतिनिधि मण्डल ने सोमवार को जिला पंचायत राज अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मांग किया कि निर्वाचित जन प्रतिनिधि ग्राम प्रधानों से वित्तीय अधिकार न छीने जाय और ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों को वित्तीय अधिकार दिये जाने का निर्णय वापस लिया जाय। 


जिला पंचायत राज अधिकारी ने ज्ञापन लेते हुये कहा कि इससे शासन को अवगत करा दिया जायेगा। ज्ञापन देने के बाद ब्लाक अध्यक्ष आशुतोष शुक्ल ‘मगन’ ने कहा कि सरकार और शासन स्तर पर ग्राम प्रधानों को मिले अधिकारों को लगातार सीमित किया जा रहा है। यह स्थितियां दुर्भाग्यपूर्ण और पंचायती राज एक्ट के विरूद्ध है। ग्राम पंचायतों के ग्राम निधि खातों का संचालन ग्राम प्रधान और सचिव संयुक्त रूप से करते आ रहे हैं। इसका पूर्ण विवरण पोर्टल पर उपलब्ध रहता है। 


नयी व्यवस्था के अनुसार मानदेय पर कार्यरत संविदाकर्मी पंचायत सहायकों से वित्तीय कार्य कराये जाने का निर्णय लिया गया है। यह पूरी तरह से अव्यवहारिक है। तत्काल प्रभाव से इसे वापस लिया जाय। ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से संगठन के मण्डल अध्यक्ष वेद प्रकाश  चौधरी, विजय चन्द सिंह उर्फ ‘पप्पू’, शिवानन्द पाण्डेय, राजमनि, रविन्द्र चौधरी, धु्रवचन्द्र मौर्य, दिनेश दूबे, अवधेश मिश्र, राजू मिश्र, मसीहुद्दीन, कृष्ण चन्द्र पाण्डेय, अली हुसेन, राम सुभग सिंह, प्रभात मिश्र, वृजभूषण शुक्ल, रमेश चौरसिया, राम बहोर, रामरक्षा त्रिपाठी, राजेश पाण्डेय, सुशील तिवारी, रमाकान्त, राम सहाय गुप्ता के साथ ही अनेक ग्राम प्रधान शामिल रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL
SIDDHANT HERBAL BATH SOAP

Bottom Ad