Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

आर्केस्ट्रा की लड़कियों संग गैंगरेप, आरोपी का एनकाउंटर

आर्केस्ट्रा की लड़कियों संग गैंगरेप, आरोपी का एनकाउंटर




गोरखपुर, उ.प्र.। मंगलवार की रात 5 लड़कों द्वारा 2 लड़कियों के साथ गैंगरेप किये जाने के मामले में दूसरे दिन बुधवार की सुबह पुलिस ने एक बदमाश को गोली मार दी। इसके बाद 2 बदमाशों ने तुरंत सरेंडर कर दिया। अभी दो आरोपी फरार हैं। पांचों ने गीडा इलाके में दो लड़कियों के साथ गैंगरेप कर भागे थे। पुलिस तभी से तलाश रही थी सुबह नौसढ़ के पास जब पुलिस और बदमाशों का आमना-सामना हुआ तो वे पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगे। 


जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी नीरज जायसवाल ​​​​​​के पैर में गोली लगी। पुलिस नीरज को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गई। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने बाइक और तमंचा भी बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गीडा इलाके के एकला बाजार के नीरज जायसवाल, कल्लू और इसी इलाके के दुधई के जय निषाद के रूप में हुई। आरोपियों पर कई आपराधिक केस पहले से भी दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, पंजाब की रहने वाली दो लड़कियां बांसगांव में रहकर आर्केस्ट्रा में काम करती हैं। मंगलवार को वह कुशीनगर में आयोजित किसी कार्यक्रम में गई थीं। देर रात वह वापस बांसगांव जा रही थीं। इसी बीच नीरज, कल्लू, अजय समेत दो अन्य आरोपियों ने दोनों को पकड़ लिया। उनके साथ गैंगरेप किया। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG
RENTAL

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad