Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

700 से अधिक शिव भक्तों का किया उपचार-डा. वी.के. वर्मा

700 से अधिक शिव भक्तों का किया उपचार-डा. वी.के. वर्मा



बस्ती, 01 अगस्त।
पटेल एस.एम.एच. हास्पिटल एण्ड पैरा मेडिकल कालेज गोटवा द्वारा कांवड़ भक्तों को 24 घंटे निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है। कांवड़ यात्रा चलने तक यह सुविधा  जारी रहेगी। गुरूवार तक 700 से अधिक कांवरियां भक्तों का उपचार किया गया। यह जानकारी देते हुये संस्थान के प्रबंधक डा. वी.के. वर्मा ने बताया कि कई वर्षो से हास्पिटल की ओर से यह सेवा उपलब्ध करायी जा रही है। 


उन्होने स्वयं चिकित्सकों की टीम के साथ कांवरियों की सेवा के साथ ही निःशुल्क औषधि उपलब्ध कराया। डा. वी.के. वर्मा ने बताया कि डा. आर.एन. चौधरी, डा. चन्दा सिंह, डा. आलोक रंजन, डा. मनोज मिश्र, डा. अतुल श्रीवास्तव, डा. लालजी यादव, डा. रीतेश कुमार, श्रवन कुमार, डा. फरहाना बानो, के साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों में शिवशंकर, सविता श्रीवास्तव, उत्कर्ष दूबे, माया, पूजा, कविता, मनीषा, शालू, गोल्डी, रजिया, मनोज, विशाल, राम अजोर, जग प्रसाद के साथ ही फार्मासिस्ट, जे.एन..एम. के छात्र-छात्राओं ने कांवरियां भक्तों को निःशुल्क चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराया। बताया कि कांवरियों भक्तों की निःशुल्क चिकित्सा सेवा के लिये डाक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती कांवड़ यात्रा चलने तक जारी रहेगी। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad