Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

भाजपा बूथ सतर पर मनायेगी स्वतंत्रता दिवस

भाजपा बूथ सतर पर मनायेगी स्वतंत्रता दिवस BJP will celebrate Independence Day at booth level



बस्ती, 10 अगस्त।
शनिवार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की बैठक पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में स्वाधीनता दिवस का पर्व उल्लास से मनाये जाने और बूथ स्तर पर महापुरूषों के प्रतिमाओं की साफ, सफाई, ध्वजारोहरण के साथ ही पार्टी नेतृत्व के दिशा निर्देश के अनुरूप तिरंगा यात्रा निकाले जाने का निर्णय लिया गया। 


भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि पार्टी नेतृत्व के निर्देश के अनुरूप स्वतंत्रता दिवस का पर्व उल्लास के साथ मनाया जायेगा। भाजपा किसान मोर्चा गोरक्ष प्रान्त अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी ने कहा कि देश को आजादी मिली किन्तु हमें धर्म आधारित विभाजन का शिकार होना पड़ा। मोर्चा द्वारा 14 अगस्त को विभाजन विभिषिका दिवस मनाकर लोगों को स्वतंत्रता आन्दोलन के साथ ही विभाजन से हुये जान माल के नुकसान, तत्कालीन राजनीतिक सन्दर्भों की जानकारी दी जायेगी। 


मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय ने बताया कि विभाजन विभिषिका दिवस मनाये जाने के साथ ही स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के साथ ही तिरंगा यात्रा निकालने के लिये तहसील, ब्लाक और बूथ पदाधिकारियों को निर्देश दे दिया गया है। यह जानकारी देते हुये भाजपा किसान मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी अजीत शुक्ल ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से रामानन्द शुक्ला ‘नन्हे’, आत्मा प्रसाद पाठक, लव कुश चौबे, सतीश पाण्डेय, वरुण पाण्डेय, मनोज सिंह, दिग्विजय सिंह, विमल पाण्डेय, चीकू पाण्डेय, रजनीश चौधरी, अंकित पाण्डेय, अशोक उपाध्याय के साथ ही मोर्चा के अनेक पदाधिकारी, सदस्य शामिल रहे।


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG
SHARMA

 

RENTAL

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad