Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

दरिंदगी के बाद नाले में फेंक दिया बच्ची को

दरिंदगी के बाद नाले में फेंक दिया बच्ची को The girl was thrown into the drain after being brutally assaulted



यूपी डेस्कः
योगी सरकार की तमाम सख्ती के बाद भी बच्चियों, महिलाओं संग दरिंदगी की घटनायें रूकने का नाम नही ले रही हैं। ताजा मामला झांसी का है। यहां 3 साल की बीमार बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। बच्ची बुखार से पीड़ित थी। पिता गोद में लेकर दवा दिलाने जा रहे थे। रास्ते में मिले आरोपी ने अस्पताल छोड़ने के बहाने दोनों को रोक लिया। 


इसके बाद उसने पिता को शराब पिला दी। कुछ देर बाद पिता बेहोश हो गया, इसका फायदा उठाकर उसने बेटी के साथ दरिंदगी की और उसे नाले में फेंककर भाग गया। घटना सदर बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची के पिता ने बताया- मेरी 3 साल की एक बेटी है। उसे पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। मंगलवार शाम को मैं बेटी को दिखाने के लिए डॉक्टर के पास जा रहा था। मैं उसे गोद में लेकर जा रहा था। रास्ते में मुझे राजू मिल गया। 


उसने कहा कि हम लोग उसके साथ अस्पताल चले। इसके बाद हम दोनों पुलिया पर बैठकर बातचीत करने लगे। इसी बीच राजू ने शराब का ऑफर दिया, तो मैंने हां कर दिया। मैं उसे जानता था और पहले भी उसके साथ शराब पी चुका था। उसने मुझे एक के बाद एक कई पैग पिला दिए। मैं बेहोश हो गया। उसके बाद उसने घटना को अंजाम दे डाला। जब होश में आया तो बेटी नहीं थी। वहां से राजू भी गायब था। जब रात तक पिता और बेटी घर नहीं पहुंचे, तो घरवालों को चिंता सताने लगी। उन्होंने बच्ची की तलाश शुरू कर दी। काफी ढूंढने के बाद उनको पुलिया के पास नाले में बच्ची पड़ी मिली। घरवालों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी को भी हिरासत में ले लिया। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG
SHARMA

 

RENTAL

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad