Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के प्रति कांग्रेस अध्यक्ष ने जताया आभार


पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के प्रति कांग्रेस अध्यक्ष ने जताया आभार Congress President expressed gratitude towards party workers and officials



बस्ती, 05 सितम्बर।
कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के बस्ती आगमन पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन व संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ ने सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होने कहा वर्षों बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एकजुटता दिखाते हुये इस कार्यक्रम को सफल बनाकर जनता को एक अच्छा संदेश दिया है। जिलाध्यक्ष ने फ्रण्टल संगठनों के प्रति भी आभार जताया है। उन्होने कहा दो साल पहले कांग्रेस में कार्यकर्ताओं की भारी कमी थी लेकिन राहुल गांधी की मेहनत और पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग पार्टी में शामिल हो रहे हैं। आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में एक नये समीकरण का उदय होगा और कांग्रेस के कार्यकर्ता चुनाव जीतकर विधानसभा पहुचेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष ने कार्यक्रम के दौरान अटल बिहारी बाजपेई प्रेक्षागृह का एसी खराब होना एक साजिश बताया और इसकी निंदा की।


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad