Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

हरदोई में अखिलेश यादव का पुतला फूंकते समय झुलसे भाजपाई

हरदोई में अखिलेश यादव का पुतला फूंकते समय झुलसे भाजपाई 

BJP workers burnt while burning effigy of Akhilesh Yadav in Hardoi

पेट्रोल से जला रहे थे पुतला
पुलिस की मदद से बुझी आग



यूपी डेस्कः सपा प्रमुख अखिलेश यादव के मठाधीश वाले बयान को लेकर भाजपा नेता नाराज हैं। विरोध प्रदर्शन कर उनसे मांगी मांगने की बात कही जा रही है। ताजा मामला हरदोई का है जहां अखिलेश यादव का पुतला फूंकते समय भाजपा कार्यकर्ता खुद आग की चपेट में आ गए। कई भाजपा नेता आग की लपटों में झुलस गये। घटना के बाद वहां भगदड़ मच गई। लोगों ने पुलिस की मदद से आग बुझाई। इस पूरी घटना में भाजयुमो के पांच कार्यकर्ताओं के हाथ झुलस गए।


अखिलेश यादव ने कहा था, कि मठाधीशों और माफिया में कोई ज्यादा अंतर नहीं है। अखिलेश के इस बयान के बाद राजनीतिक सियासी माहौल गर्म हो गया। भाजपा की अपील पर भाजपा युवा मोर्चा ने प्रदेश भर में अखिलेश यादव का पुतला दहन किया। हरदोई में भी प्रदर्शन हुआ। शहर के सिनेमा चौराहे पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अखिलेश यादव का पुतला लेकर पहुंचे। बवाल की आशंका को देखते हुए यहां पहले से सीओ क्षेत्राधिकारी नगर, शहर कोतवाल समेत भारी पुलिस बल और दमकल की गाड़ी मौके पर मौजूद थी। प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी करते हुए जैसे ही भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव को पुतला फूंकने की कोशिश की, तो पुलिस से खींचतान शुरू हो गई। 


पुलिस ने पुतला फूंकने नहीं दिया। छीना-झपटी में पुतला टूट गया। इससे कार्यकर्ता और नाराज हो गए। इसी बीच टूटे पुतले से लटक रहे बैनर में पेट्रोल डालकर युवा मोर्चा के कार्यकर्ता ने उसमे आग लगा दी, पलक झपकते ही आग ने विकराल रूप ले लिया। भाजपा के कई नेता आग की चपेट में आ गए। भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं के हाथ और कपड़ों में आग लग गई। यह देख अन्य पदाधिकारी और पुलिसवाले आग बुझाने में लग गए। कंबल और कपड़ों से किसी तरह आग को बुझाया गया। इसके बाद नाराज भाजपा के युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम करने की कोशिश की, लेकिन भारी पुलिस बल के चलते वे ऐसा नही कर पाये।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG
SHARMA

 

RENTAL

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad