शर्म करो मोहन सरकार! सरकार पर हो रहा बलात्कार
Shame on you Mohan Sarkar! Government is being raped
साथ ही आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। इधर, इस घटना को लेकर कांग्रेस एक बार फिर से प्रदेश सरकार पर हमलावर हो गई है। एमपी कांग्रेस के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है ’शर्मसार हुई धर्मनगरी उज्जैन। सत्ताधीशों शर्म से डूब मरो या कुर्सी छोड़ दो।’ पता चला है पीड़ित महिला भीख मांगकर अपना गुजारा करती है। उसने पुलिस को आरोपी का नाम लोकेश बताया है। आरोपी उसे कोयला फाटक के पास मिला था। उसने शादी का झांसा देकर पहले शराब पिलाई और नशे की हालत में उसके साथ गलत काम किया। फिर धमकी देकर भाग निकला।
कोयला फाटक शहर के सबसे व्यस्ततम इलाकों में से एक है। आरोपी महिला से रेप करता रहा, इस दौरान किसी ने इसका वीडियो बना लिया। लेकिन आरोपी को रोकने की कोशिश नहीं की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक्स पर लिखा, ’धर्मनगरी उज्जैन एक बार फिर कलंकित हुई है। इस बार भी काला टीका उज्जैन की कानून-व्यवस्था के माथे पर ही लगा है। 11 महीने पहले उज्जैन में 12 साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया था। महाकाल थाना इलाके में बड़नगर रोड पर दांडी आश्रम के पास बच्ची घायल हालत में मिली थी। उसके कपड़े खून से सने थे। तब राहुल गांधी से लेकर अखिलेश यादव तक ने इस मामले में सरकार को घेरा था।
Post a Comment
0 Comments