Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

योगी सरकार ने 11 लाख से ज्यादा युवाओं को दिया रोजगार

योगी सरकार ने 11 लाख से ज्यादा युवाओं को दिया रोजगार Yogi government gave employment to more than 11 lakh youth


बस्ती 17 अक्टूॅबर। प्रदेश के बेरोजगार युवक, युवतियों को रोजगार से लगाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने विशेष ध्यान दिया है। विभिन्न ट्रेड्स में कुशल युवाओं को उनकी योग्यतानुसार विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार उपब्लध कराया जा रहा हैं। प्रदेश के सेवायोजन विभाग के वेबपोर्टल sewayojan.up.nic.in पर रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थियों (जॉब सीकर्स) एवं सेवायोजको को ऑनलाइन पंजीकृत करने की व्यवस्था विकसित की गई हैं।


प्रदेश सरकार द्वारा पारदर्शी तरीके से शासकीय संस्थाओं हेतु जेम के माध्यम से चयनित आउटसोर्सिंग एजेंसियों द्वारा एवं निजी क्षेत्र में रोजगार मेलों के माध्यम से चयन हेतु अवसर प्रदान किया जाता है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने वाली कई तरह की योजनायें संचालित की गई हैं। प्रदेश सरकार ने युवाओं को रोजगार देने के उदेश्य से सेवायोजन नाम से एक जॉब पोर्टल शुरू किया है। इस पोर्टल के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश में रोजगार मेलों का आयोजन कर अभ्यर्थियों को उनकी स्वेच्छानुसार सम्बन्धित क्षेत्र में नौकरी दी जाती है।




इसमें सरकारी और निजी क्षेत्र की नौकरियों के लिए आवेदन किया जा सकता है। पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र, मोबाइल नम्बर, पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज का फोटो, दसवीं व उसमें उच्च शैक्षिक, तकनीकी शिक्षा योग्यता के प्रमाण पत्र संलग्न करना होता है। क्षेत्रवार जब और जहाँ रोजगार मेले लगते है। उसकी जानकारी भी अभ्यर्थियों को दी जाती है। उत्तर प्रदेश में आयोजित हो रहे ’रोजगार मेलो’ का उद्देश्य प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को एक स्थान पर उनके चयन के लिए रोजगार उपलब्ध करवाना है। यह रोजगार मेले प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित होते है। इसमें नियोजक व अभ्यर्थी दोनो एक ही स्थान पर अपनी इच्छानुसार नौकरी व चयन करते है। 




प्रदेश में आयोजित हो रहे मेलों में देश के विभिन्न स्तर की कम्पनियों भाग लेती है। निजी क्षेत्र की कम्पनियों, फर्म के अधिकारी तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा शिविर लगाकर अभ्यर्थियों की पूरी शैक्षिक योग्यता, प्राविधिक शिक्षा, अनुभव आदि की जानकारी लेते हुए आवश्यक पदों पर चयन करते हैं। चयन के दौरान कम्पनियों द्वारा दी जा रही सुविधाओं वेतन आदि की भी जानकारी दी जाती है। अभ्यर्थी की सहमति व संतुष्टि पर मेले में ही नियुक्ति पत्र दे दिये जाते हैं। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में कुल 8629 रोजगार मेलों का आयोजन करते हुए 11,03,601 अभ्यर्थियो को चयनित कराकर नौकरियों उपलब्ध कराई गई हैं। प्रदेश में रोजगार, स्वरोजगार कौशल प्रशिक्षण तथा अप्रेन्टिसशिप के माध्यम से ’’मिशन रोजगार’’ अभियान भी चलाया जा रहा है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad