Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पत्नी ने दर्ज कराया था पति की हत्या का मुकदमा, पुलिस ने पति को जिंदा गिरफ्तार किया



पत्नी ने दर्ज कराया था पति की
हत्या का मुकदमा, पुलिस ने पति को जिंदा गिरफ्तार किया

बस्ती, 08 जून।
वाल्टरगंज पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसकी हत्या का मुकदमा दर्ज था और इसकी विवेचना जारी थी। पुलिस ने 72 घंटे के भीतर इस मामले का सुल अनावरण किया है। यह मामला न्यायालय के आदेश पर 6 जून 2026 को वाल्टरगंज थाने में दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता रहमतुन्निशा, पत्नी मोहम्मद इरफान, निवासी बिछियागंज ने आरोप लगाया था कि उनके पति इरफान की हत्या कर दी गई है। 


इतना ही नही शिकायती पत्र मे इसका भी उल्लेख किया गया था कि उसे भी जान से मारने की धमकी मिल रही है। इस मामले में छह लोगों को नामजद किया गया था। थानाध्यक्ष वाल्टरगंज सूर्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सर्विलांस सेल के सहयोग से जांच शुरू की। जांच के दौरान, पुलिस ने 7 जून को मानिकचंद चौराहे के पास से कथित मृतक इरफान पुत्र अब्दुल अजीज (32 वर्ष) को सकुशल बरामद कर लिया। क्षेत्राधिकारी सदर सतेंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि सर्विलांस टीम की मदद से इरफान का पता लगाया गया। बरामद युवक ने बताया कि वह पारिवारिक विवाद के चलते वह केरल चला गया था और वहां पेंटिंग का काम कर रहा था। उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad