Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

रामलीला महोत्सव को भव्य बनाने में जुटे सनातन धर्म संस्था के लोग

रामलीला महोत्सव को भव्य बनाने में जुटे सनातन धर्म संस्था के लोग 

People of Sanatan Dharma Sanstha engaged in making Ramlila Mahotsav grand


बस्ती, 06 अक्टूबर। बस्ती क्लब मैरेज हाल में 03 नवम्बर से अयोजित होने वाले श्रीरामलीला महोत्सव की आयोजन समिति सनातन धर्म संस्था की बैठक हरि मैरिज हाल में सम्पन्न हुई। श्रीराम जी स्तुति और पुष्पार्चन के साथ बैठक का शुभारंभ हुआ। आयोजन समिति ने अभी तक कि गयी तैयारियों की विधिवत समीक्षा की। आयोजन को जन जन से जोड़ने हेतु और भी प्रभावी बनाने की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई। 


इस सप्ताह में समिति के सदस्य उन सभी विद्यालयों का निरीक्षण करने जाएंगे जहाँ तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी है। आयोजन में होने वाले कार्यों के लिए विभिन्न प्रकोष्ठों का निर्धारण सुनिश्चित किया गया। कार्यक्रम के प्रसार हेतु अब सघन स्तर पर मुहल्ला बैठक व प्रभातफेरी के माध्यम से शहर के अधिकाधिक लोगों को जोड़ने का कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम के सन्निकट रथ का निर्माण किया जाएगा जो जिले के भिन्न भिन्न मार्गों पर जाकर जागरूकता का कार्य करेगा। इस अवसर पर रामलीला पोस्टर को डीपी, सोशल मीडिया में प्रसार करने की मुहिम का शुभारंभ किया गया। 


रामलीला महोत्सव के पोस्टर को वाहन, घरों, प्रतिष्ठानों, विद्यालयों पर लगाने का आवाहन भी किया गया और पत्रक का वितरण प्रारम्भ हुआ। बैठक में धन संग्रह, सात्विक जनों को जोड़ने, दर्शकों के लिए उत्तम वातावरण तैयार करने, ऑनलाइन माध्यम से लाइव करने, महा बैठक व शोभायात्रा की तैयारी को लेकर चर्चा हुई। मुख्य रूप से कर्नल के सी मिश्र, रमेश पाल सिंह, डॉ0 आशीष नारायण तिवारी, सुनीत पाण्डेय, डॉ0 शैलेश सिंह, अखिलेश दूबे, गोपेश्वर त्रिपाठी, अनिल तिवारी, सत्यप्रकाश सिंह, कैलाश नाथ दूबे, अतुल चित्रगुप्त, सुशील मिश्र, श्याम नारायण चौधरी, मुक्तेश्वर नाथ आजाद, संजय उपाध्याय, गोपेश पाण्डेय, राम दरश, मनीष सिंह, हरीश त्रिपाठी, डॉ0 वीरेन्द्र त्रिपाठी, अंकुर यादव, राम कमल सिंह, भोलानाथ चौधरी, उमंग शुक्ल , धीरज सरीन, जे के शाही, अनुराग शुक्ल, पंकज त्रिपाठी उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE
KRISHNA MISSION HOSPITAL
MARIUM HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad