सख्त रूख अपना रहा है आरटीओ महकमा,
स्कूलों को चेतावनी, फिट करा लें अपने वाहन
बस्ती, 8 जुलाई। आरटीओ महकमा स्कूली वाहनों पर सख्त रूख अपना रहा है। अब तक 162 स्कूली वाहनों की फिटनेस फेल पाई गई है। इसके साथ ही जुलाई महीने मे 102 स्कूल वाहनों के खिलाफ कार्यवाही संभावित है। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसका उद्देश्य स्कूली बच्चों को सुरक्षित परिवहन उपलब्ध कराना है।
इस अभियान का नाम ‘‘मिशन सेफ फ्यूचर’’ दिया गया है। परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश पर यह विशेष अभियान 1 जुलाई से 15 जुलाई तक चलाया जा रहा है। 7 जुलाई तक स्कूलों को राहत दी गई थी कि वे अधूरे कागजात से पूरे कर लें। अभियान का संचालन संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन फरीदउद्दीन एवं प्रवर्तन सुरेश कुमार के निर्देशन में किया जा रहा है। इसमें सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी माला बाजपेई एवं यात्री तथा मॉलकर अधिकारी प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की संयुक्त टीम कार्य कर रही है। 08 जुलाई को सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन, प्रवर्तन), यात्रीकर अधिकारी द्वारा उर्मिला एजूकेशनल एकेडमी, बस्ती में संचालित स्कूली वाहनों का भौतिक निरीक्षण किया गया।
विद्यालय के प्रबंधक, प्रधानाचार्य एवं वाहन चालकों को निर्देशित किया गया कि वाहनों को सुरक्षा मानकों के अनुरूप कराकर ही वाहन का संचालन करायें, साथ ही वाहन को तीव्र गति एवं नशे की हालत में न चलायें। प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान 06 स्कूली वाहनों का चालान एवं थाना हर्रैया तथा पैकोलिया में 01-01 वाहन को निरूद्ध किया गया। जनपद के समस्त विद्यालयों के प्रबंधक, प्रधानाचार्यों से अनुरोध किया गया कि अपने वाहनों के प्रपत्र अद्यतन कराने के उपरान्त ही वाहन का संचालन करें अन्यथा की स्थिति में यदि वाहन मार्ग पर बच्चों का परिवहन करते हुए संचालित पाई जाती है तो नियमानुसार प्रवर्तन की कार्यवाही की जायेगी जिसका समस्त उत्तरदायित्व विद्यालय प्रबंधन का होगा।
जिन स्कूलों के वाहन अनफिट पाये गये हैं उनकी सूची इस प्रकार है। 1. एआर इंटर कॉलेज, चितरगांवा 2. ए.डी. एकेडमी, धर्मूपुर 3. अभिनव लिटिल एंजल्स बेसिक, कुसुम्हा, मुंडेरवा 4. आदर्श बीएल यूएमवी, कम्हरिया सिल्लो 5. अल्हाज शहीदुन्निसा अब्दुल रज्जाक बल्ली पीएमवी, बल्ली पट्टी 6. एपेक्स एकेडमी पीएस, बयारपुर, अमारी बाजार 7. अथर्व पब्लिक स्कूल, बसौढ़ी, भरवलिया 8. अथर्व पब्लिक स्कूल, बसौधी, भरवलिया 9. बीएचए कैंपस स्कूल, बसौढ़ी, भरवलिया 10. बीएचए कैंपस स्कूल, बसौढ़ी, भरवलिया 11. बाल विद्यालय इंटर कॉलेज, सल्टौआ 12. बलराम चाइल्डहुड एकेडमी, रुधौली 13. भगवती पब्लिक स्कूल, विक्रमजोत 14. भानमती देवी ग्लोबल एकेडमी, अक्सरा 15. भानमती देवी ग्लोबल एकेडमी, अक्सरा 16. बुद्धा एजुकेशनल एकेडमी, सोनहा 17. सीडीए एकेडमी, मथौली
18. सीडीए एकेडमी, मथौली 19. सीडीए एकेडमी, मथौली 20. सीडीए एकेडमी, मथौली 21. सीडीए एकेडमी, मथौली 22. सीडीए एकेडमी, मथौली 23. सीडीए एकेडमी, मथौली 24. सेंट्रल एकेडमी, सिविल लाइंस, बस्ती 25. चौधरी गणपत मेमो एचएसएस, कलंदरनगर 26. सिटी पब्लिक स्कूल, आवास विकास 27. क्रेस्ट व्यू स्कूल, डालथम्हन 28. इण्टर कालेज, सिरकोहिया, बस्ती 29. डा. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम इंटर कॉलेज बेलवरिया जंगल, गौर, 30. डॉ. आरजी सिंह पब्लिक कॉन्वेंट इंटर कॉलेज, बेलराय पोस्ट रानीपुर 31. ग्रीन वैली एकेडमी अपरा सिटी, 32 एचसीएसपीडी इंटरनेशनल एकेडमी बिहारा, 33. एचसीएसपीडी इंटरनेशनल एकेडमी बिहारा, 33. एचसीएसपीडी इंटरनेशनल एकेडमी बिहारा, 34 एचएलबी इंटर कोल हलवा बेलवरिया जंगल। बाकी स्कूलों की सूची अगली खबर मे........








Post a Comment
0 Comments