Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

13 साल की बच्ची को अलग अलग होटलों मे बंधक बनाकर, 32 लोगों ने की हैवानियत

13 साल की बच्ची को अलग अलग
होटलों मे बंधक बनाकर, 32 लोगों ने की हैवानियत

राजस्थान डेस्कः
श्रीगंगानगर से रूह कंपा देने वाली वारदात हुई है। यहां 13 साल की एक मासूम बच्ची को अगवा कर 5 दिनों तक अलग अलग होटलों में बंधक बनाकर 32 लोगों ने उसके साथ हैवानियत की। इस घिनौने रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस की एसआईटी ने अब तक 22 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 


पुलिस-प्रशासन ने उन चार होटलों को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया, जहां बच्ची के साथ कथित तौर पर वारदात हुई थी। इस कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहा और पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। पुलिस के अनुसार, यह मामला 18 जून का है। आरोप है कि एक रिक्शा चालक ने घर से गायब हुई 13 साल की बच्ची को होटल में ले जाकर बेच दिया था। इसके बाद बच्ची के साथ हैवानियत शुरू हुई।


आरोप है कि 32 लोगों ने बच्ची के साथ रेप किया। इस पूरे मामले में अब तक 12 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। होटल मालिकों ने बच्ची को दिन में 6-6 लोगों के हवाले कर दिया। बच्ची से लगातार हर दिन 6 लोग रेप करते रहे। आरोप लगा कि दर्द से तड़पती बच्ची को शराब पिला पिला दी जाती थी। श्री गंगानगर के कई होटलों में बच्ची से हैवानियत हुई। इस वारदात को लेकर बड़ी संख्या में लोग घरों से निकलकर एसपी ऑफिस और कलेक्ट्रेट के बाहर पहुंचे थे। एसपी हरिशंकर ने कहा कि अपराधियों को कड़ी सजा दिलाएंगे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad