Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बहराइच में सामान्य हो रहे हैं हालात, एनकाउंटर के बाद सतर्कता बढ़ी, चप्पे चप्पे पर फोर्स, रामगोपाल की पत्नी मांग रही इंसाफ

बहराइच में सामान्य हो रहे हैं हालात, एनकाउंटर के बाद सतर्कता बढ़ी, चप्पे चप्पे पर फोर्स, रामगोपाल की पत्नी मांग रही इंसाफ Situation is becoming normal in Bahraich, vigilance increased after the encounter, force at every nook and corner, Ram Gopal's wife demanding justice



यूपी डेस्कः
बहराइच हिंसा के बाद पुलिस और प्रशासन हालात को सामान्य करने में जुटा हुआ है। शुक्रवार सुबह महराजगंज बाजार में कुछ दुकानें खुलवाई गईं। गुरुवार को पुलिस ने राम गोपाल मिश्रा की हत्या के दो आरोपियों सरफराज और तालीम को एनकाउंटर में पैर में गोली मारकर उन्हे गिरफ्तार कर लिया। दोनों का बहराइच जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। 


फिलहाल बहराइच जिला मुख्यालय पर हालात सामान्य बताये जा रहे हैं। आवागमन शुरू हो गया है। एनकाउंटर के बाद फिर तनाव बढ़ गया। सैकड़ों की संख्या में लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। ऐसे में जिन-जिन जगहों पर हिंसा हुई थी वहां फिर से सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आज जुमे की नमाज को देखते हुए रात में पुलिस ने हिंसा प्रभावित इलाकों में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान डीएम-एसपी भी मौजूद रहीं हैं। खुफिया विभाग को भी अलर्ट मोड पर रखा गया। इधर, हिंसा में मारे गए राम गोपाल मिश्रा की पत्नी रोली मिश्रा ने आरोपियों के एनकाउंटर के बाद वीडियो जारी किया। कहा-अभी हमारे साथ इंसाफ नहीं हुआ है। आरोपियों के पैर पर गोली मारी गई है। ये इंसाफ नहीं है। आपको बता दें 13 अक्टूबर यानी रविवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान भड़की हिंसा में अब तक 15 एफआईआर दर्ज हो चुकी है। 60 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad