Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

अमेठी नरसंहार: प्रेमी चंदन वर्मा ने किया पूरे परिवार का मर्डर

अमेठी नरसंहार: प्रेमी चंदन वर्मा ने किया पूरे परिवार का मर्डर Amethi massacre: Lover Chandan Verma murdered the entire family



यूपी डेस्कः
अमेठी में गुरूवार शाम करीब 6.30 बजे घर में घुसकर पति पत्नी और उनके दो मासूम बच्चों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 18 अगस्त को इस मामले में रायबरेली में एफआईआर दर्ज कराई गयी थी, जिसे साफ कहा गया था कि परिवार को जान का खतरा है। ऐसा होता है तो इसका जिम्मेदार चंदन वर्मा होगा। लेकिन इस सूचना को पुलिस ने गंभीरता से नही लिया और इतनी बड़ी वारदात हो गई। 


हत्याकांड में चौंकाने वाली बात सामने आई है। रायबरेली के चंदन वर्मा ने ही टीचर के पूरे परिवार की हत्या की। सूत्रों के मुताबिक, उसका टीचर की पत्नी से अफेयर था। दोनों की वीडियो कॉल पर बात भी होती थी। वारदात से पहले चंदन वर्मा ने वॉट्सऐप के बायो में लिखा था- 5 लोग मरने वाले हैं। चंदन वर्मा ने गुरुवार शाम घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस को आशंका है कि चंदन परिवार की हत्या करने के बाद खुद को गोली मारने वाला था, लेकिन हिम्मत नही जुटा पाया। 12 सितंबर को चंदन ने अपना वॉट्सऐप बायो चेंज किया था। एफआईआर दर्ज कराने के बाद पूनम और चंदन के बीच बातचीत बंद हो गई। चंदन परिवार को परेशान करने लगा। 


इसी वजह से टीचर ने 15 दिन पहले अपना ट्रांसफर रायबरेली से अमेठी करा लिया था। गुरुवार को बुलेट से टीचर के घर पहुंचा। बच्चों को पैसे दिए। इसके बाद पति-पत्नी से उसकी कहासुनी हो गई। इसी बीच उसने पति, पत्नी और बच्चों को गोली मार दी। वारदात के बाद बुलेट छोड़कर फरार हो गया। टीचर सुनील कुमार (34) रायबरेली में सुदामापुर गांव के रहने वाले थे। उनके पिता राम गोपाल गांव में रहते हैं। टीचर बनने से पहले सुनील पुलिस में थे। 10 दिसंबर, 2020 को सुनील की बेसिक शिक्षा विभाग में सरकारी नौकरी लगी थी। 12 मार्च, 2021 को उन्हें अमेठी जिला मुख्यालय से 62 किमी दूर पनहौना प्राइमरी स्कूल में जॉइनिंग मिली। अमेठी में सुनील अहोरवा भवानी चौराहे पर मुन्ना अवस्थी के घर 3 महीने से किराए पर रह रहे थे।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE
KRISHNA MISSION HOSPITAL
MARIUM HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad