Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन सिद्धार्थनगर की जनपदीय कार्यसमिति का हुआ गठन

यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन सिद्धार्थनगर की जनपदीय कार्यसमिति का हुआ गठन District Working Committee of United Teachers Association Siddharthnagar formed




तहसील संवाददाता, बासी (अवधेश मिश्र) वृहस्पतिवार को बांसी के एक मैरिज हॉल में यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन जनपद शाखा सिद्धार्थनगर द्वारा शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी एवं शैक्षिक अधिवेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बलरामपुर के जिला अध्यक्ष देव कुमार मिश्र चुनाव पर्यवेक्षक तथा बलरामपुर के सचिन शुक्ला चुनाव अधिकारी के रूप में उपस्थित थे। 


उन्हीं लोगों की देखरेख में शिक्षकों की वर्तमान समस्याओं तथा शिक्षा के उन्नयन के संदर्भ में विस्तार पूर्वक चर्चा परिचर्चा किया गया। कार्यक्रम में अंत में जनपद शाखा सिद्धार्थनगर के जनपदीय कार्यसमिति का निर्वाचन सर्वसम्मति से किया गया जिसमें निर्विरोध अभय कुमार पांडे को जिला अध्यक्ष, प्रकाश नाथ त्रिपाठी जिला महामंत्री, पंकज यादव जिला कोषाध्यक्ष ,जितेंद्र पांडे जनपदीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ,दीप नारायण संयुक्त मंत्री ,अजीत सिंह जिला उपाध्यक्ष, यशी शर्मा महिला जिला उपाध्यक्ष, कामेश्वर मणि को लेखाकार, अभय यादव जिला उपाध्यक्ष, हरिश्चंद्र चौधरी आडिटर, जिला प्रवक्ता आनंद मिश्र, प्रमोद पाण्डे जिला उपाध्यक्ष, नीरज सिंह जिला संगठन मंत्री, उपमंत्री महेंद्र कुमार पांडेय को चुना गया। इस कार्यक्रम में शामिल शिक्षक रवि नाथ त्रिपाठी, मुकेश कुमार, अजय चौधरी, नवरतन, राकेश कुमार, राजेश मिश्रा, अब्दुल हफीज, अजमत, राजकुमार यादव, जय प्रकाश पाण्डे, कौशलेंद्र गिरी, दिनेश अग्रहरि, अमलेंदु शुक्ल, मनोज पाठक, दिलीप पांडेय,अश्वनी पाण्डे आदि सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad