बदायूंः रेप की वारदात को अंजाम देने में नाकाम होने पर मासूम की हत्या, खंडहर में मिली लाश Badaun: Innocent murdered for failing to commit rape, dead body found in ruins
पुलिस ने घटना के 7 घंटे के अंदर आरोपी को मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में बिल्सी के मोहल्ला संख्या तीन निवासी जानेआलम बच्ची को ले जाता दिखा। पुलिस ने आरोपी के घर दबिश दी लेकिन वो नहीं मिला। जबकि इसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई। रात तकरीबन पौने चार बजे एसओजी टीम व पुलिस को बिल्सी से बीनपुर गांव की ओर जाने वाली रोड पर आरोपी से सामना हुआ तो उसने फायरिंग शुरू कर दी।
हमले में सिपाही मनोज कुमार गोली लगने से घायल हो गया। वहीं जवाबी फायरिंग में जाने आलम के दाहिने पैर में गोली लगी है। आरोपी के पास से तमंचा समेत चार खोखे व एक कारतूस भी मिला। घायल पुलिसकर्मी व घायल बदमाश को इलाज हेतु निकटतम सीएचसी बिल्सी में भेजा गया है। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वो शराब के नशे में धुत था। बच्ची दिखी तो खुद पर काबू नहीं रख सका और उसे बहलाकर अपने साथ खंडहर में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की तो बच्ची ने शोर मचाया। इस पर उसके सिर पर ईंट से कई प्रहार कर सिर कुचल डाला।












Post a Comment
0 Comments