Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

लखनऊ में अनाथालय से बाथरूम की खिड़की तोड़कर भागीं 9 नाबालिग लड़कियां, 2 बरामद

लखनऊ में अनाथालय से बाथरूम की खिड़की तोड़कर भागीं 9 नाबालिग लड़कियां, 2 बरामद 9 minor girls escaped from orphanage in Lucknow by breaking bathroom window, 2 recovered



लखनऊ, UP।
अलीगंज थाना क्षेत्र में स्थित श्री राम औद्योगिक अनाथालय से 16-17 साल की 9 लड़कियां बाथरूम की खिड़की काटकर भाग गईं। घटना गुरुवार रात की है। अनाथालय में कुल 45 लड़कियां हैं। इसकी जानकारी सुबह गिनती करते समय हुई। अनाथालय की संचालिका ने पुलिस और अधिकारियों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू किया है। 


भागी हुईं 9 लड़कियों में 2 को 3 घण्टे बाद बरामद कर लिया गया। वे पुरनिया के पास बस का इंतजार कर रही थीं। इनमें से एक जम्मू और दूसरी बहराइच की रहने वाली है। उन्होंने कहा कि हमें पढ़ाई करना है। बाकी लड़कियों की तलाश में रेलवे स्टेशन, बस स्टॉप और उनके जिलों को जाने वाले मार्गों पर की जा रही है। घर वालों से भी संपर्क किया गया है। अनाथालय के हाउस फादर दीपक मिश्रा ने बताया कि लड़कियां आरी से खिड़की की जाली काटकर भाग गईं। 3 महीने पहले लाई गई थीं। सभी अलग-अलग जिलों की रहने वाली हैं। इन पर पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज है। ये माता-पिता के साथ नहीं रहना चाहती हैं। अनाथालय 1911 से चल रहा है। एसीपी अलीगंज व्रज नारायण सिंह ने बताया कि बाकी लड़कियों की तलाश चल रही है। अनाथालय प्रशासन की तरफ से अलीगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad