Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पूर्व विधायक ताबिश खां पर दुष्कर्म का केस दर्ज करने की मांग

पूर्व विधायक ताबिश खां पर दुष्कर्म का केस दर्ज करने की मांग Demand to register rape case against former MLA Tabish Khan
संतकबीर नगर, उ.प्र.। मेंहदावल विधानसभा से पूर्व विधायक ताबिश खां पर जिला कोर्ट ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। आरोप है कि उन्होंने नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना की थी। स्थानीय थाने में कार्रवाई न होने के बाद पीड़िता के पिता ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इसमें अदालत ने पूर्व विधायक पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। 


मामला बखिरा थाना क्षेत्र के एक गांव का यह मामला है। पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि बीते 4 सितंबर 2024 को उसकी बेटी बकरी चराने गई थी। शाम तक बेटी नहीं लौटी, तो वह उसकी तलाश में निकली। पोखरा के पास उसकी बेटी रो रही थी। ताबिश खान और जमालुद्दीन उर्फ जमालु मौके पर मौजूद थे। उसे देखकर वह परेशान हो गए। तब उन्होंने 5000 रुपए देते हुए कहा कि किसी को कुछ बताएगी, तो उसकी बदनामी होगी। चुप रहने पर 50 हजार और देने की बात कहीं। रुपए न लेने पर लोग धमकी देकर चले गए। पीड़ित बेटी ने बताया कि ताबिश व जमालू ने उसके साथ दुष्कर्म किया। कोर्ट ने थानाध्यक्ष को केस पंजीकृत कर विवेचना का आदेश दिया है। विधायक ताबिश खां ने बताया कि कि सारे आरोप बेबुनियाद है। कोर्ट के निर्णय का सम्मान करता हूं।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad