Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

देवरिया पुलिस ने मुठभेड़ में दो हत्यारोपियों को पकड़ा

देवरिया पुलिस ने मुठभेड़ में दो हत्यारोपियों को पकड़ा Deoria police caught two murder accused in an encounter
देवरिया, 22 नवम्बर। एम् एल सी देवेन्द्र प्रताप सिंह के चेतावनी के बाद उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में नेहाल सिंह हत्या काण्ड में मुठभेड़ के दौरान दो अन्य अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के पास से पुलिस ने एक पिस्टल एवं तमंचा तथा मोटरसाइकिल भी बरामद करने का दावा किया है। अभियुक्तों के पैर में गोली है। जिनका ईलाज महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया में चल रहा है।


उल्लेखनीय है कि इस हत्या काण्ड में एम एल सी देवेन्द्र प्रताप सिंह के जानने वाले गोरखपुर निवासी एक युवक शुभम् सिंह को हत्या की धमकी दिए जाने के बाद डैमेज कन्ट्रोल में जुटे पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा की लापरवाह पुलिस ने कथित मुठभेड़ में अपराधियों को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम द्वारा बीते 12 नवंबर को भी नेहाल सिंह हत्या काण्ड में पुलिस मुठभेड़ में 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया था। इस प्रकार अब तक नामजद कुल पांच अभियुक्तों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। 


घटना के संबंध में शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि विगत 07 नवंबर को देवरिया जिले के थाना सुरौली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जद्दु परसिया के पास मुख्य मार्ग पर युवक नेहाल सिंह उम्र करीब अठाईस साल पुत्र विश्वजीत सिंह निवासी-बरांव थाना मदनपुर देवरिया की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी, जिसके सम्बन्ध में थाना सुरौली पर मृतक की मॉ की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा प्रयास जारी था।


उक्त सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह का कहना है कि आज शुक्रवार को भोर में (22.नवम्बर) को उक्त अभियोग में 02 अभियुक्तों क्रमशः अनुराग गुप्ता पुत्र विनोद गुपता उर्फ डब्बा एवं आशीष पाण्डेय पुत्र स्व0 सत्या पाण्डेय निवासीगण-वार्ड नं0 16 रामनाथ देवरिया थाना कोतवाली जनपद देवरिया को मुखबिर की सूचना पर ग्राम मरकटिया के पास पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया, जिनके पैर में गोली लगी है, जो ईलाजरत हैं और उनकी स्थिति सामान्य है। श्री सिंह ने कहा कि यह पुलिस ने अभियुक्त आशीष पाण्डेय के पास से 01 अदद पिस्टल एवं अभियुक्त अनुराग गुप्ता के पास से 01 देशी तमंचा एवं मोटरसाइकिल बरामद किया है।


विज्ञप्ति में जानकारी दी गई है पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछ-ताछ की जा रही है एवं नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। बताते चलें कि इस हत्या काण्ड के मामले में करणी सेना की तरफ से पुलिस प्रशासन के खिलाफ धरना, प्रदर्शन भी किया गया था। इसमें शामिल एकौना थाना अंतर्गत ग्राम हौली बलिया निवासी एक अन्य युवक विशाल सिंह की भी हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने रजा खान नामक गोरखपुर निवासी एक आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर घटना का पटाक्षेप कर दिया। लेकिन घटनाक्रम को लेकर जिले में पुलिस प्रशासन की काफी किरकिरी हुई। जानकारों के मुताबिक अब विशाल सिंह के हत्यारों की तरफ से शुभम् सिंह को भी ह्वाट्सएप के माध्यम से जान से मारने की धमकी दिए जाने से एम् एल सी देवेन्द्र प्रताप सिंह काफी नाराज़ हो गए हैं। उन्होंने इस संबंध में डीआईजी से मिलकर कठोर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की थी।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad