Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

प्रधानमंत्री के दोस्त गौतम अडानी ने पूरी दुनिया में भारत को शर्मसार किया

प्रधानमंत्री के दोस्त गौतम अडानी ने पूरी दुनिया में भारत को शर्मसार किया Prime Minister's friend Gautam Adani has brought shame to India in the whole world

नेशनल डेस्कः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मित्र गौतम अडानी ने पूरी दुनिया में भारत को शर्मसार किया है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही। कहा यह बहुत अफसोस की बात है। उन्होंने कहा कि अमेरिका की अदालत की जांच के बाद जो खुलासा हुआ है, उसने पूरे देश को हैरान कर दिया है। 


पूरा देश अचंभित है कि इतना बड़ा भ्रष्टाचार और इतना बड़ा लूट का धंधा प्रधानमंत्री और भाजपा के नेतृत्व में पूरे देश में चल रहा है। सारे सबूत होने के बावजूद कहीं कोई जांच नहीं, कहीं कोई कारर्वाई नहीं। ऐसा क्यों हो रहा है? प्रधानमंत्री ने पूरा देश लूटने की छूट दे रखी है। अडानी को भारत में अडानी ग्रीन एनर्जी के नाम पर 12 हजार मेगावॉट बिजली सप्लाई का ठेका मिला। प्रधानमंत्री ने अपने दोस्त के लिए राज्य सरकारों पर दबाव बनाया कि आप महंगी बिजली खरीदिए लेकिन दोस्त का फायदा होना चाहिए। जनता भले ही लुट जाए, उसकी जेब कट जाए तो कट जाए, उसे महंगी बिजली मिलती है, तो मिले लेकिन अडानी को फायदा पहुंचाइए। 


आप नेता ने कहा कि वो बारह हजार मेगावॉट का ठेका 2,125 करोड़ रुपए की रिश्वत खिलाकर मिला। गौतम अडानी ने भारत में अधिकारियों को 2,125 करोड़ रुपए की रिश्वत दी, जिसके कारण उन्हें बारह हजार मेगावॉट का ठेका मिला। बिजली सप्लाई करने का अलग-अलग राज्यों में ठेका मिला। हिंदुस्तान की जनता को महंगी बिजली बेचने का ठेका मिला। प्रधानमंत्री और अडानी मिलकर इस ठेके में कितनी लूट कर रहे हैं। करीब-करीब 25 हजार करोड़ की लूट भारत की जनता से कर रहे हैं। संजय सिंह ने कहा कि अमेरिका की अदालत ने पूरे मामले की जांच की और पाया कि ये ठेके 2,1,25 करोड़ रुपए की रिश्वत भारत में अधिकारियों को खिलाकर हासिल किए गए, जिसमें अमेरिका के निवेशकों के 25 हजार करोड़ लगे हुए हैं। प्रधानमंत्री के अमेरिका के दोस्त भी अडानी को नहीं बचा पाए। गौतम अडानी और सागर अडानी के खिलाफ अमेरिका में वारंट जारी हुआ है। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad