Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पत्नी मायके गई थी, घर के अंदर युवक की न्यूड डेड बाडी मिली

पत्नी मायके गई थी, घर के अंदर युवक की न्यूड डेड बाडी मिली Wife had gone to her mother's house, nude dead body of the young man was found inside the house
लखनऊ के दुबग्गा थाना क्षेत्र में अपने ही घर में युवक की न्यूड डेड बॉडी मिली है। घर के मेन गेट का ताला बंद था जबकि युवक के कमरे का दरवाजा खुला था। पुलिस सीढ़ियों के सहारे छत के रास्ते कमरे तक गई। वहां 42 साल के रामजीवन की न्यूड डेड बॉडी मिली। शरीर पर खरोंच के निशान भी मिले। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लाश करीब तीन दिन पुरानी थी, जिससे बदबू आने लगी थी। 


बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी कुछ दिन पहले ही झगड़ा करके मायके चली गई थी। तब से युवक घर से बाहर नहीं निकला था। जानकारी के मुताबिक, रवि मिश्रा के अनुसार बडे भाई रामजीवन (42) भमरौली स्थित न्यू कालोनी में पत्नी शीलू के साथ रहते थे। वह सहादतगंज में टीवी सेटअप बॉक्स लगाने का काम करता थे। रामजीवन की 6 साल पहले सीतापुर के अटरिया निवासी शीलू से सादी हुई थी। पत्नी से अक्सर लड़ाई झगड़ा होता था। रविवार को भी दोनों में मारपीट हुई थी। 


इससे बाद डायल 112 को सूचना दी भी गई थी। दोनों को समझा बुझाकर शांत करा दिया था, लेकिन मृतक की पत्नी शीलू नाराज होकर अपने मायके अटरिया चली गई। रामजीवन घर पर अकेला ही था। तीन चार दिन से राम जीवन कहीं दिखाई नहीं दे रहा था। इस पर आसपास के लोगों ने घर के पास जाकर देखा तो बदबू आ रही थी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और छत के रास्ते कमरे में दाखिल हुई। इंस्पेक्टर अभिनव कुमार वर्मा ने बताया शव दो-तीन दिन पुराना लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad