Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

प्रभात पांडे के परिवार को कांग्रेस ने दी 10 लाख की आर्थिक मदद

प्रभात पांडे के परिवार को कांग्रेस ने दी 10 लाख की आर्थिक मदद
Congress gave financial help of 10 lakhs to Prabhat Pandey's family

गोरखपुर, उ.प्र.। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह, जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल सोमवार कों प्रभात पांडेय के गांव देईपार पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल की ओर से प्रभात के पिता दीपक पांडेय को आर्थिक सहायता के रूप में 10 लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया। प्रभात की 18 दिसंबर को लखनऊ में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान मौत हो गई थी। 


विश्वविजय सिंह ने कहा कि यह एक दिन की सहायता नहीं है। पार्टी हमेशा इस परिवार के साथ खड़ी रहेगी। प्रभात की बहन है, उसकी पढ़ाई व शादी का खर्च भी उठाया जाएगी। राहुल गांधी ने भी पीड़ित परिवार से बात की थी और भरोसा दिलाया था कि कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी रहेगी। पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुये विश्वविजय सिंह ने कहा भाजपा पर स्तरहीन बयानबाजी का आरोप लगाया। प्रभात पांडेय चार साल पहले यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव थे। लेकिन वर्तमान में वह राजनीति छोड़ चुके थे। वह नौकरी की तलाश में थे। नोएडा व लखनऊ मे कुछ बैंकों में नौकरी की भी थी। लेकिन इस समय तकनीकी शिक्षा हासिल कर रहे थे। उनकी नौकरी की बात भी चल रही थी। कांग्रेस सूत्रों की माने तो राहुल गांधी भी पीड़ित परिवार से मिलने आ सकते हैं।


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad