Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सुशासन दिवस पर शद किये पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहार बाजपेयी

सुशासन दिवस पर शद किये पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहार बाजपेयी
Former Prime Minister Atal Bihari Vajpayee paid tributes on Good Governance Day
बस्ती 25 दिसम्बर। सुशासन दिवस सप्ताह के अवसर पर भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म समारोह कार्यक्रम शिवहर्ष किसान पी.जी. कालेज में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, जिलाध्यक्ष डा. विवेकानंद मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी जयदेव सी० एस० ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर व अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सम्बोधन को सजीव प्रसारण के माध्यम से सुना गया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी को बस्ती से बहुत प्रेम था, 30 वर्ष पूर्व वे बस्ती में आये थे। उस समय हम कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे थे। आज मैं जिला पंचायत अध्यक्ष बना हूँ। पहले एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने मे बहुत अधिक समय लगता था आज अटलजी की देन है कि पूरे प्रदेश में सड़कों का चौडीकरण कर आवागमन को सहज किया गया है। जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा कि उनका पूरा जीवन भारत माता के लिए समर्पित रहा। उन्होंने परमाणु परीक्षण भी कराया। उन्होंने कहा कि देश का विकास तभी होता है जब वहाँ  की सड़के अच्छी हो। इस अवसर पर निबन्ध, एकल काव्य पाठ, भाषण प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बालिकाओं को पुरस्कार की धनराशि चेक के माध्यम से प्रदान की गई। कार्यक्रम में विधायक सदर महेन्द्र नाथ यादव, पी डी राजेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक, जगदीश शुक्ला, भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ0 राजमंगल चौधरी, सम्बधित प्रधानाचार्य, शिक्षक शिक्षिकाएं सहित अन्य लोग मौजूद रहे। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad