Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

वाराणसी में मासूम का अपहरण कर हत्या

वाराणसी में मासूम का अपहरण कर हत्या
Innocent kidnapped and murdered in Varanasi

यूपी डेस्कः वाराणसी में दुकान से सामान लेने गई 8 साल की बच्ची का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई। बुधवार को सुबह मासूम का अर्धनग्न शव घर से 200 मीटर दूर स्कूल की बाउंड्री के अंदर मिला है। शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। हाथ-पैर तोड़कर लाश को प्लास्टिक की बोरी में भरा गया था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मासूम के परिजनों ने शव की शिनाख्त की। 



पुलिस अफसरों ने परिजनों को आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। इसके बाद परिजन शव के पोस्टमॉर्टम के लिए राजी हुए। घटना रामनगर के सुजाबाद चौकी क्षेत्र के एक गांव की है। पिता ने बताया- मंगलवार शाम 7 बजे बच्ची दुकान से सामान लाने गई थी। 8 बजे तक नहीं लौटी तो मां उसे ढूंढते हुए दुकान पर पहुंची। दुकानदार ने बताया कि वह सामान लेकर तुरंत चली गई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। रातभर तलाशते रहे, लेकिन बच्ची का कहीं पता नहीं चला। सुबह परिजन फिर परिजन थाने पर गए। 


तभी पुलिस को किसी ने फोन किया, बताया कि बोरी में बच्ची का शव मिला है। पुलिस के साथ परिजन मौके पर पहुंचे तो शव उनकी बच्ची का ही निकला। पिता ने बताया- घर से दुकान का रास्ता मात्र 5 मिनट का है। हमारी बच्ची दिनभर में 3-4 चक्कर जाती थी। कल जिस समय गई, तब थोड़ा-सा अंधेरा था, उसके बाद नहीं लौटी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर वाराणसी एडीसीपी नीतू कादयान, डीसीपी काशी गौरव बंसवाल, एसीपी कोतवाली ईशान सोनी, रामनगर इंस्पेक्टर, फोरेंसिक टीम और सीओ मुगलसराय आशुतोष कुमार, मुगलसराय थाना प्रभारी विजय बहादुर सिंह, चौकी इंचार्ज अभिषेक शुक्ला पहुंचे।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad