Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पीएमश्री विद्यालय में सामाजिक कार्यकर्ता अशोक श्रीवास्तव ने बांटा स्वेटर

पीएमश्री विद्यालय में सामाजिक कार्यकर्ता अशोक श्रीवास्तव ने बांटा स्वेटर
Social worker Ashok Srivastava distributed sweaters in PM Shri Vidyalaya

बस्ती, 27 दिसम्बर। सामाजिक कार्यकर्ता अशोक श्रीवास्तव ने खुद के द्वारा गोद लिये पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय मुसहा प्रथम के 25 से ज्यादा बच्चों को स्वेटर बांटा। इससे पहले अशोक श्रीवास्तव ने कक्षा में जाकर उनसे पाठ्यक्रम और इससे हटकर अनेक सवाल पूछे। बच्चों ने सभी का सटीक जवाब दिया। प्रेरक पं्रसंग सुनाकर बच्चों को उत्साहित किया। सामाजिक कार्यकर्ता  ने अपने सम्बोधिन में कहा कि आर्थिक, राजनीतिक व सामाजिक सुधारों के लिये सिर्फ शासन सत्ता ही जिम्मेदार नही है। 



देश का हर नागरिक विभिन्न क्षेत्रों में सुधारों की दिशा में बेहतर प्रयास कर सकता है। शिक्षा और संस्कारों से सम्पन्न व्यक्तियों को चाहिये कि वे अच्छाइयों को विस्तार दें। इसके लिये जनसामान्य के बीच जायें और अपनी अच्छाइयों का प्रभाव छोड़ें। विद्यालय में पहुचने पर अशोक श्रीवास्तव ने प्रधानाध्यापक रामसजन यादव, छात्र छात्राओं व अध्यापकों के साथ मां सरस्वती की विधिवत पूजा अर्चना की। प्रधानाध्यापक ने पुष्पगुच्छ देकर अशोक श्रीवास्तव का स्वागत किया। कहा मानवीय मूल्यों का क्षरण काल चल रहा है। ऐसे में सामाजिक सरोकारों को सुदृढ़ करने के लिये सभी को आगे आना चाहिये। दशरथनाथ पाण्डेय, अखिलेश त्रिपाठी, जगदीश कुमार, शंकराचार्य, कुमकुम लता श्रीवास्तव, विमला, देवी, कुन्नू देवी, विजय श्रीवास्तव, फूलचंद यादव, भानू आदि उपस्थित थे।





Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad