Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती में मासूम संग सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास

बस्ती में मासूम संग सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास
Attempt to gang rape an innocent in Basti

बस्ती, 27 दिसम्बर।बस्ती, 27 दिसम्बर। जिले में कलवारी थाना क्षेत्र के मंधकपुर गांव में तीन साल की मासूम के साथ नाबालिग बच्चों द्वारा दुष्कर्म का प्रयास किये जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की माता की तहरीर के आधार पर तीन नाबालिग समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। 

बच्ची का शरीरिक परीक्षण कराया जा रहा है। पुलिस को दिये तहरीर में लिखा गया है कि नाबालिग बच्चों ने मासूम को आंगनवाड़ी केन्द्र में अकेला पाकर घटना को अंजाम दिया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग गये। पुलिस समाचार लिखने तक पुलिस बाल अपचारियों को हिरासत में नही ले पाई थी। घटना को लेकर इलाके में तनाव है। घटना की सूचना डायल 112 को दी गई। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी कलवारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। आसपास के लोग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म की आशंका व्यक्त कर रहे हैं।



Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad