Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

शिक्षामित्रों की बैठक में समस्याओं पर हुई चर्चा

शिक्षामित्रों की बैठक में समस्याओं पर हुई चर्चा
Problems were discussed in the meeting of Shikshamitras

बस्ती, 22 दिसम्बर। शिक्षक, शिक्षा मित्र उत्थान समिति उत्तर प्रदेश की बैठक रविवार को लोहिया मार्केट परिसर में प्रदेश अध्यक्ष गुड्डू सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में समस्याओं पर विचार और अधिकारों को हासिल करने के लिये संघर्ष पर जोर देने के साथ ही शिक्षा मित्र अश्विनी कुमार सिंह को बस्ती का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुये प्रदेश अध्यक्ष गुड्डू सिंह ने कहा कि लगभग 50 हजार शिक्षा मित्र टी.ई.टी., सी.टी.ई.टी. उत्तीर्ण है इसके बावजूद उनकी नियुक्ति नहीं की जा रही है। 



प्रदेश सरकार प्राथमिकता के स्तर पर उनकी नियुक्ति सुनिश्चित करें। कहा कि देश के अनेक राज्यों में टी.ई.टी., सी.टी.ई.टी. उत्तीर्ण शिक्षा मित्रों को शिक्षक बना दिया गया किन्तु उत्तर प्रदेश की सरकार लगातार हीला हवाली कर रही है। कहा कि इसके लिये प्रदेश स्तर पर निरन्तर संघर्ष चल रहा है। उन्होने एकजुटता पर जोर दिया जिससे नियुक्ति सुनिश्चित हो सके। शिक्षा मित्र उत्थान समिति की बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश संगठन मंत्री विकास शर्मा, पवन तिवारी, ईश्वरदेव शुक्ल, राजेश यादव, अमरेश यादव, काली प्रसाद, राधेश्याम, सन्तोष भट्ट आदि उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad