Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

यति नरसिंहानंद गिरी के महाकुंभ कैंप के बाहर पकड़ा गया संदिग्ध

यति नरसिंहानंद गिरी के महाकुंभ कैंप के बाहर पकड़ा गया संदिग्ध
Suspect caught outside Yeti Narasimhanand Giri's Maha Kumbh camp
यूपी डेस्कः अद्भुत सुरक्षा के बीच कुम्भ मेले का आयोजन हो रहा है। इसी बीच जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर और डासना मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद गिरी के महाकुंभ कैंप के बाहर से पुलिस ने अयूब नाम के संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है। दावा किया जा रहा है कि वह आयुष नाम बताकर अंदर पहुंचा था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।



पहले उसने यति से मिलने के लिए आने की बात कही। अपना नाम आयुष बताया। शक होने पर पुलिस सूचना दी गई। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसका असली नाम अयूब बताया। उधर, महाकुंभ से यति का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा- भारत में मुसलमानों की वजह से हिंदू आबादी को खतरा हो रहा है। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए युवक ने कबूला- मेरा नाम अयूब अली है। एटा के अलीगंज का रहने वाला हूं। यहां घूमने आया था। मुझे मालूम नहीं था कि यहां अलाऊ नहीं है। मुझे किसी ने भेजा नहीं है, अकेला आया हूं। दो भाई और तीन बहन हैं। पिता का नाम शाकिर अली है। सोमवार को कानपुर से ट्रेन पर बैठा। फिर गोरखपुर पहुंचा।


गोरखपुर से ट्रेन से सोमवार सुबह प्रयागराज पहुंचा। यति नरसिंहानंद ने मीडिया से बातचीत में कहा- मेरी हत्या की साजिश रची जा रही है। अब मैं महाकुंभ में हूं। सोमवार रात मैं दूधेश्वरनाथ मठ के शिविर में था। जहां एक युवक मेरी रेकी कर रहा था। मुझे पुलिस के 2 गनर मिले हैं। मेरे कमरे के बाहर एक युवक पर संतों और सुरक्षाकर्मियों को शक हुआ। उन्होंने इस युवक से पूछताछ की तो उसने पहले अपना नाम आयुष बताया। जांच-पड़ताल में पता चला कि वह मुस्लिम है। ऐसे ही लगातार मेरी हत्या के लिए रेकी की जा रही है। हमने रात में ही डीआईजी महाकुंभ वैभव कृष्ण को पूरी बात बताई। महाकुंभ में मुझे सबसे ज्यादा खतरा है, मेरी कभी भी हत्या हो सकती है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad