Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

नोयडा में सरस आजीविका मेला 21 फरवरी से, वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा मिलेगा

नोयडा में सरस आजीविका मेला 21 फरवरी से, वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा मिलेगा
राज्य संवाददाता, दिल्ली, एनसीआर (ओ पी श्रीवास्तव)।
महिला उद्यमियों द्वारा उत्पादित वस्तुओं को देश ही नहीं वरन् विदेशों में भी निर्यात किए जाने हेतु ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार ठोस प्रयास कर रहा है। आज समूह की महिलाओं का योगदान देश के विकास में महत्वपूर्ण तो है ही करोड़ों रुपए का व्यापार भी इन महिलाओं के द्वारा किए जा रहे हैं। 


उक्त बातें ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार की संयुक्त सचिव स्वाती शर्मा ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में कहीं। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के नोएडा में पांचवीं बार परंपरा, कला एवं संस्कृति का मनोरम माहौल एवं “लखपति एसएचजी दीदी की निर्यात क्षमता का विकास“ थीम के साथ आगामी, 21 फरवरी से 10 मार्च तक सरस आजीविका मेला 2025 का आयोजन सेक्टर 33 ए के नोएडा हाट में किया जाएगा। ग्रामीण विकास मंत्रालय की संयुक्त सचिव स्वाति शर्मा और जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने उक्त सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के तत्वावधान मे चलने वाले इस उत्सव में नोएडा हाट में मौजूद 400 से अधिक महिला शिल्प कलाकार, हिस्सा लेंगी जो परंपरा, हस्तकला एवं ग्रामीण संस्कृति तथा स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हैं।


इसके साथ ही 85 से ज्यादा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। आजीविका मेले में इस बार महत्त्वपूर्ण इंडिया फूड कोर्ट में देश भर के 20 राज्यों की 80 उद्यमी गृहणियों का समूह अपने प्रदेश के प्रसिद्ध व्यंजनों के स्टाल लगाएंगी, जिसमें हर प्रदेश के क्षेत्रिय व्यंजनों का आनंद प्राप्त हो सकेगा। मेले के विषय में जानकारी देते हुए ग्रामीण विकास मंत्रालय की संयुक्त सचिव स्वाति शर्मा ने कहा कि इस सरस मेले में प्राकृतिक खाद्य पदार्थ, चाय, दाल कॉफी, पापड़, एपल जैम और अचार आदि उपलब्ध रहेंगे। साथ ही मेला मे बच्चों के मनोरंजन का भी पुख्ता इंतजाम किया जाएगा। 


इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी लोग भरपूर आनंद उठा पाएंगे। सरस आजीविका मेला के दौरान देश भर के 31 राज्यों के हजारों उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री होगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा मुहिम की शुरुआत की गई है, जिससे कि हस्तशिल्पियों और हस्तकारों को कोरोना के बाद एक बार फिर से अपनी रोजगारी शुरु करने का मौका मिल सके। श्रीमती शर्मा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया अभियान वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा मिलेगा। जिला अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि गौतमबुद्ध नगर का यह सौभाग्य है कि यहां पर पांचवीं बार मेले का आयोजन किया जा रहा है।


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad