Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बाराबंकी में हुये सड़क हादसे में मां बेटे सहित 4 श्रद्धालुओं की मौत

बाराबंकी में हुये सड़क हादसे में मां बेटे सहित 4 श्रद्धालुओं की मौत

यूपी डेस्कः बाराबंकी में बस और टेंपो ट्रैवलर की टक्कर में मां बेटे सहित 4 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 6 घायल हैं। हादसा रविवार सुबह 5 बजे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर लोनी कटरा थाना क्षेत्र के फूटहा भवनियपुर गांव के पास हुआ। छत्तीसगढ़ से अयोध्या जा रही बस खराब होने के चलते हाईवे पर किनारे खड़ी थी। इसी दौरान महाराष्ट्र से अयोध्या जा रही टेंपो ट्रैवलर ने पीछे से टक्कर मार दी। पुलिस और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने टेंपो ट्रैवलर को गैस कटर से काटकर शवों और घायलों को निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad