Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पेड़ से लटकती मिली भट्ठा मजदूर की लाश

पेड़ से लटकती मिली भट्ठा मजदूर की लाश
बस्ती, 16 फरवरी।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र में बरहटा के दक्षिण मनोरमा नदी के किनारे हड़ही के झाड़ी में भट्टा मजदूर का पेड़ से लटकता शव मिला है। प्रधान ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दिया। मौके पर थाना प्रभारी उपेंद्र मिश्रा पुलिस टीम के साथ पहुंचे। घटना की जानकारी ली और जांच पड़ताल में जुट गए। वही घटना पर पहुंची फोरेंसिंक टीम ने साक्ष्य इकठ्ठा किया। 


मृतक 20 वर्षीय शिव कुमार पुत्र राम किशोर पीलीभीत थाना बीसलपुर के जसोली गांव का रहने वाला था। पिता की डांट से नाराज युवक ने भट्ठे से दो किमी दूर मनोरमा नदी के किनारे पेड़ से लटक कर जान दे दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। देव फील्ड भट्ठे के मालिक ने बताया कि यह मजदूर करीब पांच साल से भट्ठे पर कार्य कर रहा था। यह ऐसा कार्य कर बैठेगा किसी को पता नहीं था। सुबह दूसरे भट्ठे अन्नपूर्णा पर जाने को कह कर निकला था। वहीं थाना प्रभारी कप्तानगंज ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है।

पेड़ से लटकती मिली भट्ठा मजदूर की लाश

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad