Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गोरखपुर एम्स मे डाक्टरो का टोटा, दो और डाक्टरों ने दिया इस्तीफा

गोरखपुर एम्स मे डाक्टरो का टोटा, दो और डाक्टरों ने दिया इस्तीफा
Shortage of doctors in Gorakhpur AIIMS, two more doctors resigned
गोरखपुर, 17 फरवरी।
गोरखपुर एम्स में डाक्टरों की पहले से कमी है। इसके बावजूद एक के बाद एक डाक्टर इस्तीफा दे रहे हैं। एम्स में मेडिसिन विभागाध्यक्ष प्रो. अजय मिश्र और फिजियोलाजी के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अनिल कुमार गंगवार ने भी इस्तीफा दे दिया है। डॉ. अनिल कुमार गंगवार ने केजीएमयू लखनऊ में ज्वाइन किया है। 


काफी प्रयास के बाद मेडिसिन में प्रोफेसर के पद पर डॉ. अजय मिश्र का चयन पिछले वर्ष जुलाई माह में हुआ था। प्रो. अजय मिश्र के इस्तीफा देने की वजह व्यक्तिगत बताया जा रहा है, लेकिन कहा जा रहा है कि मरीजों को भर्ती करने में राजनीतिक दबाव से वह परेशान थे। जनवरी महीने में न्यूरो सर्जन डॉ. राहुल गुप्ता इस्तीफा दे चुके हैं। उनके जाने के बाद सिर में चोट और नसों से जुड़े अन्य आपरेशन बंद हो चुके हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad