Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सिद्धार्थनगर में पॉलीटेक्निक छात्रा ने सुसाइड कर लिया

सिद्धार्थनगर में पॉलीटेक्निक छात्रा ने सुसाइड कर लिया
सिद्धार्थ नगर, उ.प्र.।
पॉलिटेक्निक छात्रा ने हॉस्टल में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। उसका शव कमरे में पंखे के कुंडे से लटकता मिला। छात्राओं ने घटना की सूचना वार्डन को दी। वार्डन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला भवानीगंज के महाकारुणिक गौतम बुद्ध पॉलिटेक्निक छात्रावास की है। इलेक्ट्रॉनिक ट्रेड की प्रथम वर्ष की छात्रा दिव्या सिंह (17) गोरखपुर की रहने वाली थी। 


वर्तमान में मुंडेरवा, बस्ती में रह रही थी। बता दें की छात्रा के प्रेमी ने भी 12 फरवरी को आत्महत्या कर लिया था। साथ रहने वाली छात्रा हर्षिता सिंह ने बताया की दिव्या के बॉयफ्रैंड ने 12 फरवरी को सुसाइड कर लिया था। इसी से वो परेशान थी। वार्डन श्वेता सिंह ने बताया कि दूसरी छात्राओं की सूचना पर जब वो पहुंची तो दिव्या का शव पंखे से लटक रहा था। हॉस्टल की वार्डन श्वेता सिंह ने बताया कि दूसरी छात्राओं की सूचना पर जब वो पहुंची तो दिव्या का शव पंखे से लटक रहा था। हर्षिता सिंह ने बताया कि दिव्या एक लड़के से प्यार करती थी। इसके बारे में जब दिव्या के घर वालों को इस बारे में पता चला तो घर वालों ने दिव्या को मारा-पीटा। 


लड़के घर जाकर उसके परिवार वालों से शिकायत भी की और उसे पीटा भी था। मैंने दिव्या को समझाया था कि पढ़ाई पूरी कर लो फिर तुम्हारी शादी करवा देंगे। मैं उसके साथ उसके घर भी गई थी। उसके मम्मी-पापा ने उसे खूब भला-बुरा सुनाया था। उन्होंने कहा था कि तुमने हमारी इज्जत खराब कर दी है। शनिवार को हम लोग के साथ पढ़ने वाली लड़कियों ने बताया कि दिव्या के बॉयफ्रेंड ने सुसाइड कर लिया है। रविवार को दिव्या खूब परेशान थी। खूब रो रही थी। हम लोगों ने संभाला। उसे खाना भी खिलाए। मन बहलाने के लिए खेलने भी ले गए। हम सब एक साथ ही बैठे थे, फिर अचानक दिव्या ने कहा की वो बाथरूम जा रही है। 


जब थोड़ी देर तक वो वापस नहीं आई तो मैंने एक दूसरी लड़की को उसे देखने के लिए भेजा, जब वो उसके रूम की तरफ गई तो दिव्या ने फांसी लगा ली थी। फिर हम लोगों ने हॉस्टल वार्डन श्वेता सिंह को इसकी जानकारी दी। मैडम आईं और फिर उन्होंने पुलिस को इस बारे में बताया। वार्डन श्वेता सिंह ने बताया कि लड़कियों से पता चला कि इसका कोई बॉयफ्रेंड था, जो कि 12 तारीख को सुसाइड कर लिया था। इसके घर वालों ने शायद घर जा कर लड़के के घर वालों को हड़काया था। उसको पीटा भी था, लेकिन इसकी जानकारी मुझे आज ही हुई है। थाना अध्यक्ष रामदेव ने बताया- शव को कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों को सूचना दे दी गयी है। कहा कि सहपाठियों से मिली जानकारी के अनुसार किसी लड़के से प्रेम-प्रसंग का मामला था। जिसकी 12 फरवरी को मौत हो गयी है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad