Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती में स्कूल से घर लौट रही छात्रा संग दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

बस्ती में स्कूल से घर लौट रही छात्रा संग दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
बस्ती, 11 फरवरी। लालगंज थाना क्षेत्र में कुआनो नदी के बंधे पर एक 17 वर्षीय किशोरी बदहवास हालत मे मिली। वह घर से लालगंज बाजार में स्थित एक कालेज में पढ़ने गई थी। मिली जानकारी के अनुसार वह शाम को घर वापस लौट रही थी कि कोप से सिसई पंडित जाने वाले मार्ग पर एक युवक उसे खींचकर सरसों के खेत में ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया। 


पता चला है कि होश में आने के बाद पीड़िता आरोपी के घर पहुंच गई। उसका उलाहना सुनने की बजाय आरोपी के घर वालों ने उसे मारपीट कर भगा दिया। रास्ते में छात्रा की साइकिल, बैग और सरसों के खेत में आपत्तिजनक वस्तुयें मिलने पर अनहोनी की आशंका सताने लगी। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस और परिजनों ने छात्रा की तलाश शुरू की। कई घण्टे की मेहनत के बाद भोर में साढ़े तीन बजे छात्रा कुआनो नदी के बंधे पर मिली। पुलिस को दी गई तहरीर में परिजनो ने बताया कि उनकी बेटी लालगंज कस्बे में स्थित द्वारिका प्रसाद इ.का. में पढ़ने गई थी। वापस आते समय कोप गांव के एक युवक ने उसके साथ हैवानियत की। घटना के बाद बेटी आरोपी के घर पहुंची जहां से उसे मारपीट कर भगा दिया गया। गहरे अवसाद में आने के कारण वह सुसाइड करने के इरादे से बंधे पर चली गई जहां से पुलिस ने बरामद किया। परिजनो की शिकायत पर लालगंज पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad