Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बलिया में आधी रात 12 साल के गोलू यादव की चाकू से गोदकर हत्या



बलिया में आधी रात 12 साल के गोलू यादव की चाकू से गोदकर हत्या
यूपी डेस्कः
बलिया के बैरिया थाना क्षेत्र में फकरु राय टोला निवासी शिवन के 12 वर्षीय बेटे गोलू यादव की गुरूवार की रात सांस्कृतिक कार्यक्रम से लौटते समय चाकू मारकर हत्या कर दी गई। गोलू कक्षा 8 का छात्र था। वह रात करीब 1ः30 बजे कार्यक्रम देखकर घर लौट रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसे रास्ते में रोका और चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया।



घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और बच्चे को सीएचसी सोनबरसा ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुबह चार बजे जब परिजन शव लेकर गांव पहुंचे, तो नाराज लोगों ने एनएच-31 पर जाम लगा दिया। एसडीएम बैरिया आलोक कुमार सिंह, सीओ सदर मोहम्मद उस्मान और बैरिया सीओ मोहम्मद फहीम मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने 24 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। 


जाम समाप्त कराने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। बताया जा रहा है 6 लड़कों ने गोलू को घेरकर घटना को अंजाम दिया है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि परिजन से प्राप्त तहरीर के आधार अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। कुछ अभियुक्तों की प्रत्यक्षदर्शीयों के माध्यम से पहचान हो गयी है व अन्य की पहचान हेतु प्रयास किया जा रहा है, अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें लगा दी गयी हैं। मौके पर पुलिस फोर्स मौजूद है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad